Connect with us

देहरादून के इस कॉलेज में ए़डमिशन की लास्ट डेट फिर बढ़ी, ये दस्तावेज जरूरी…

उत्तराखंड

देहरादून के इस कॉलेज में ए़डमिशन की लास्ट डेट फिर बढ़ी, ये दस्तावेज जरूरी…

Admission: देहरादून के मशहूर डीएवी पीजी कालेज में बैचलर कोर्सेज में एडमिशन शुरू हो चुके हैं। इसके लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। एडमिशन की अंतिम तिथि 25 से बढ़ाकर 30 अगस्त कर दी गई है। छात्रों के आंदोलन के कारण एडमिशन प्रक्रिया प्रभावित होने के चलते कॉलेज ने एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार छात्र कालेज में प्रमाणपत्र के साथ आकर एडमिशन करा सकते हैं। साथ ही एक सितंबर तक आनलाइन फीस भी जमा करवानी होगी।बताया जा रहा है कि इससे पहले एडमिशन की आखिरी तारीख 18 अगस्त से बढ़ाकर 25 अगस्त तक की गई थी। वहीं, 28 अगस्त तक शुल्क ऑनलाइन जमा करने के लिए अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  भराड़ीसैंण में मुख्यमंत्री का अग्निवीर कैडेट्स से संवाद, भविष्य की सुरक्षा का दिया भरोसा…

 एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज

  1. डीएवी की वेबसाइट पर पंजीकृत होने पर ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म की कॉपी
  2. आधार कार्ड की छायाप्रति.
  3.  मैट्रिक और इंटरमीडिएट का रिजल्ट.
  4.  चरित्र प्रमाण पत्र.
  5.  ट्रांसफर सर्टिफिकेट.
  6.  एंटी रैगिंग फॉर्म, डीएवी की वेबसाइट से लिया गया.
  7.  स्थाई निवास प्रमाण पत्र (ऑप्शनल)
  8.  जाति प्रमाण पत्र (ऑप्शनल)
यह भी पढ़ें 👉  देर सांय दून मेडिकल कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री, व्यवस्थाओं का लिया जायजा…

गौरतलब है कि डीएवी में बैचलर ऑफ आर्ट्स के पहले सेमेस्टर के लिए (सामान्य वर्ग ) 75.2 प्रतिशत से अधिक और बीएससी पीसीएम ग्रुप के लिए 81.6 प्रतिशत से अधिक पाने वाले छात्रों को ही प्रवेश मिलेगा। वहीं, डीएवी पीजी कॉलेज में बीएससी सीबीजेड में एडमिशन लेने के लिए 79.8 प्रतिशत और बीएससी पीएमएस में एडमिशन के लिए 72 प्रतिशत कट ऑफ पहली मैरिट के लिए सुनिश्चित की गई है। वहीं, एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के छात्रों के लिए एडमिशन में छूट दी गई है। जबकि दूसरे राज्यों से आए छात्रों की कट ऑफ ज्यादा है।

यह भी पढ़ें 👉  दूर होगा जाम का झाम 11 नए स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा, 1082 वाहनों की क्षमता…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top