Connect with us

शासन ने दो जिलों में जिला आबकारी अधिकारियों के किए तबादले…

उत्तराखंड

शासन ने दो जिलों में जिला आबकारी अधिकारियों के किए तबादले…

उत्तराखंड में शासन ने बड़ा बदलाव किया है। ये बदलाव आबकारी विभाग में किया गया है। बताया जा रहा है कि शासन ने दो जिलों में जिला आबकारी अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। आइए जानते है किसे कौनसी जिम्मेदारी दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार और रुद्रप्रयाग के जिला आबकारी अधिकारियों को बदल गया है, हरिद्वार जिले की जिम्मेदारी अब पवन सिंह को दे दी गई है। जबकि लक्ष्मण सिंह को रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी मिली है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार में प्रभा शंकर मिश्र को हटाया गया है और उन्हें अब मुख्यालय में डिप्टी कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रुद्रप्रयाग जिले में अभी तक जिला दीपाली शाह आबकारी अधिकारी की जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्हें अब देहरादून मुख्यालय में लाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत कोठगी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

गौरतलब है कि आबाकारी विभाग में पिछले कुछ समय से लगातार तबादलों का सिलसिला भी जारी है। इसी कड़ी में इन दोनों अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए है।आबकारी सचिव हरिश्चंद्र सेमवाल की तरफ से इसके आदेश जारी किए गए हैं। माना जा रहा है कि कुछ और जिलों में भी इस तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन और साहसिक खेलों का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री धामी
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top