Connect with us

हाईटेंशन लाईन की चपेट में आए दो जुड़वा भाई, एक की हालत नाजुक…

उत्तराखंड

हाईटेंशन लाईन की चपेट में आए दो जुड़वा भाई, एक की हालत नाजुक…

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां बसंत विहार थाना क्षेत्र में दो सगे भाई हाईटेंशन लाईन की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि बनियावाला जुड़वा भाई अपने छत पर नहा रहे थे। तभी बगल से गुजरने वाली हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दोनों झुलस गए। आनन फानन में दोनों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद से परिवार के लोग सकते में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शीतकालीन पर्यटन को नई रफ्तार: सीएम धामी ने स्नो लेपर्ड साइटिंग, हेली-स्कीइंग और हिमालयन कार रैली शुरू करने के दिए निर्देश

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बनियावाला निवासी 7 साल के गोलू और सुमित छत पर नहा रहे थे। उसी दौरान दौनों पास से गई 135 केवी की हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। जिसमें दोनों बुरी तरह से झुलस गए। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने आनन फानन में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में उमड़ी भीड़ः 146 फरियादी पहुंचे समाधान की आस में

बताया जा रहा है कि कल बच्चों का जन्मदिन है। घर में जन्मदिन की तैयारियां चल रही थी। इस बीच ये हादसा हो गया। एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। कोरोनेशन अस्पताल में डॉक्टर बच्चों की जिंदगी बचाने में जुटे हैं।  हादसे के बाद से परिवार सकते में है। अपने बच्चों को इस हाल में देख मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  Avicenna's Medicine: A New Translation of the 11th-Century Canon with Practical Applications for Integrative Health Care - (PDF, EPUB, eBook)

हाईटेंशन लाईन की चपेट में आए दो जुड़वा भाई, एक की हालत नाजुक…

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top