Connect with us

आपदा: प्रदेश में आफ़त वाली आंधी, 8 पर बरपी, 2 को ले गया काल खींचकर…

उत्तराखंड

आपदा: प्रदेश में आफ़त वाली आंधी, 8 पर बरपी, 2 को ले गया काल खींचकर…

कुमांऊ। चंपावत जनपद के टनकपुर से दुखद खबर आ रही है जहां गुरुवार की शाम अचानक हुए मौसम परिवर्तन की वजह से क्षेत्र में तेज हवा चलने लगी। इस अंधड़ की वजह से रेलवे स्टेशन रोड पर एक विशालकाय पाकड़ का पेड़ गिर गया। इस विशालकाय धराशायी हुए पेड़ की चपेट में आने से वहीं से गुजर रहे लोग चपेट में आ गए। पेड़ की चपेट में 8 लोग आ गए जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। जिसमें 17 वर्षीय मोहित कश्यप पुत्र वेद प्रकाश निवासी संजय नगर बरेली व 60 वर्षीय मोहम्मद उमर पुत्र छेद्दा निवासी न्यूरिया पीलीभीत की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

जबकि हादसे में 65 वर्षीय मोहम्मद हबीब पुत्र छिद्दा निवासी न्यूरिया पीलीभीत,18 वर्षीय पारस पुत्र अनिल कश्यप निवासी संजय नगर बरेली व 30 वर्षीय जब्बार हुसैन पुत्र मकसूद हुसैन निवासी मनिहारगोठ टनकपुर, हिमांशु तिवारी पुत्र ईश्वरी उम्र 17वर्ष निवासी श्यामलाताल, कुनाल निवासी रेलवे स्टेशन व सुभान पुत्र नन्हे उम्र 18 वर्ष निवासी वार्ड नं 3 घायल हो गए। इस घटना की बाद केवल एक मृतक मोहित के बारे में जानकारी मिल पाई है कि मोहित मां पूर्णागिरि के दर्शनों का आया था।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत कोठगी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

मृतक मोहित ट्रेन न मिलने के कारण वह अपने घर वापस लौटने के लिए रोडवेज स्टेशन की ओर जा रहा था। तभी वह सड़क से गुजरने के दौरान गिरते हुए इस पेड़ की चपेट में आ गया। अन्य के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है कि वह इस पेड़ की चपेट में कैसे आए? हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने घायलों को इलाज के लिए चिकित्सालय पहुंचाया। जबकि मरने वालों के शव का पंचनामा भरकर उनके शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम आज शुक्रवार को किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल के निर्देशन में 9 शिविरों में 3,447 दिव्यांग व वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top