Connect with us

स्कूली स्टाफ को लेकर नैनीताल घूमने आई बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 22 गंभीर घायल…

उत्तराखंड

स्कूली स्टाफ को लेकर नैनीताल घूमने आई बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 22 गंभीर घायल…

उत्तराखंड के पहाड़ी अंचलों में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर नैनीताल से आ रही है। यहां रविवार को स्कूली स्टाफ को लेकर नैनीताल घूमने आई एक बस खाई में गिर गई। बस में 32 लोग थे सवार। बताया जा रहा है कि हादसे में महिला और एक बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग गंभीर घायल हो गए है।

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के हिसार से न्यू मानव इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर, ग्राम पातन की बस तीन बच्चों व स्कूल के स्टाफ को लेकर नैनीताल घूमने आई थी। बताया जा रहा है कि नैनीताल से लौटते वक्त कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर बस खाई में जा गिरी। जिससे मौके पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में पुलिस ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू कार्य शुरू किया। बस में 32 लोग सवार थे जिनमें से 7 लोगों की मौत हो गई है। 22 अन्य लोग जो गंभीर रूप से घायल है। वहीं बाकी अन्य तीन घायल जिनको हल्की चोटे आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री होंगे मुख्य अतिथि…

बताया जा रहा है कि घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी लाया गया। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया। वहीं पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। सड़क हादसा किस वजह से हुआ है इसका पता लगाया जा रहा है इसकी जांच की जाएगी और जो भी तथ्य होंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील में रोमांच के सफर पर निकले सीएम धामी, जेट स्की और बोटिंग का लिया आनंद…

गंभीर घायलों की सूची

1- सोनाली उम्र 26 वर्ष पुत्री सुभाष निवासी हिसार नैनीकला हरियाणा
2- पूजा उम्र 26 पुत्री लीलू राम
3- मोनिका उम्र-31 पत्नी प्रवीण निवासी आर्यनगर हिसार
4- मुस्कान उम्र-21 वर्ष पुत्री सुभाष निवासी उपरोक्त हिसार हरियाणा
5- कमलप्रीत कौर उम्र 13 वर्ष हिसार
6- इशिता वर्ष उम्र 5 वर्ष निवासी हिसार हरियाणा
7- विनीता 28 वर्ष निवासी हिसार हरियाणा
8- सोनिया 26 वर्ष निवासी हिसार
9- अमरजीत उम्र 31 वर्ष हिसार हरियाणा
10- रोमिला 59 वर्ष हिसार हरियाणा
11- रोगन सिंह उम्र 34 वर्ष
12- प्रियंका 32 वर्ष हिसार हरियाणा
13- सुनीता 34 वर्ष हिसार हरियाणा

यह भी पढ़ें 👉  मल्टीलेवल कार पार्किंग के लिए 140.80 लाख की दूसरी किश्त मंजूर…

14- अभिषेक पुत्र निलुराम निवासी हिसार।
15- शिवेंद्र कौर उम्र 40 वर्ष हिसार हरियाणा
16- कपिल पुत्र हवा सिंह उम्र 36 वर्ष हिसार हरियाणा अंकित पुत्र 17- विनोद कुमार उम्र 14 वर्ष आर्यनगर
18- उर्मिला 35 वर्ष हिसार
19- करीना पुत्र प्रेम कुमार उम्र 23 वर्ष हिसार
20- सुमन उम्र 42 निवासी हिसार
21- अंजली उम्र- 41 साल
22- भरत सिंह उम्र- 37 वर्ष
23- बिंदु पुत्री सतवीर उम्र- 35
24- अभिषेक पुत्र सतवीर उम्र-27 वर्ष हिसार

मृतक- 07
महिला- 05
पुरुष- 01 (चालक)

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top