Connect with us

पहाड़ के व्यक्ति की चमकी किस्मत, पुजारी मोहन चन्द्र भट्ट बने करोड़पति…

उत्तराखंड

पहाड़ के व्यक्ति की चमकी किस्मत, पुजारी मोहन चन्द्र भट्ट बने करोड़पति…

उत्तराखंड में एक बार फिर पहाड़ के व्यक्ति की किस्मत चमकी है। फैंटेसी लीग ड्रीम 11  में टीम बनाकर इस बार मंदिर के पुजारी करोड़पति बन गए हैं। बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा जिले के पुजारी मोहन चन्द्र भट्ट पर किस्मत मेहरबान हुई है। मोहन ड्रीम 11 पर टीम बनाकर करोड़पति बन गए। उनकी इस कामयाबी से उनके परिजनों में खुशी की लहर है। वहीं उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार तहसील सोमेश्वर के ग्राम बयालाखालसा निवासी मोहन चंद्र भट्ट रातों रात करोड़पति बन गए है। बताया जा रहा है कि उन्होंने 27 जून को श्रीलंका व स्कॉटलैंड के बीच हुए मुकाबले में ड्रीम 11 की टीम बनाई। वह पिछले 1 वर्ष से ड्रीम 11 में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। 27 जून को दोपहर बाद उन्होंने टीम बनाई। तो उनकी ये जीत गई। मैच खत्म होते ही वह पहले नंबर पर थे।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट…

बताया जा रहा है कि पुजारी मोहन चंद्र भट्ट उन्हें कुल 1146 अंक मिले। सोमेश्वर क्षेत्र से वह पहले करोड़पति बने है। मोहन चन्द्र भटट श्री बद्रीनाथ मंदिर और श्री गोलू देवता मंदिर के पुजारी है। उनके करोड़पति बनने पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। लोग लगातार उन्हें बधाईयां दे रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  मल्टीलेवल कार पार्किंग के लिए 140.80 लाख की दूसरी किश्त मंजूर…

गौरतलब है कि ड्रीम 11 पर टीम बनाकर खेलने वाले उत्तराखंड के कई लोगों को इस साल हुए IPL ने मालामाल किया था।दर्जनों युवाओं ने करोड़ों रुपये जीते। हालांकि ऐसा भी नहीं है कि हर किसी की किस्मत चमकी हो क्योंकि जुए, सट्टे या लॉटरी के बारे में यह बात भी शत-प्रतिशत सच ही है कि जब हजारों-लाखों लोगों के पैसे डूबते हैं, तब जाकर कुछ गिने-चुने लोग मालामाल होते हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top