Connect with us

टिहरीः जंगल में घास काटने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, ग्रामीणों में दहशत…

उत्तराखंड

टिहरीः जंगल में घास काटने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, ग्रामीणों में दहशत…

उत्तराखंड में पौड़ी के बाद अब टिहरी जिले में भी गुलदार से लोगों में दहशत है। बताया जा रहा है कि बुधवार को जंगल में घास काटने गई महिला पर एक गुलदार ने हमला कर दिया। ये तो महिला ने हिम्मत दिखाते हुए जान बचाने के लिए महिला ने गुलदार पर दरांती से वार किया, जिससे गुलदार भाग निकला। लेकिन इस बीच महिला घायल हो गई। बता दें कि हाल ही में पौड़ी में गुलदार ने घर के आंगन में खेल रही मासूम को अपना निवाला बनाया है।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान, कर्तव्य और एकता का संदेश: बागेश्वर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला  टिहरी के ढुंगमंसदार पट्टी के सेमा गांव का है। बताया जा रहा है कि महिला नौटियाल गांव से लगभग 500 मीटर दूर जंगल में घास लेने गई थी। इस दौरान गुलदार ने महिला पर अचानक पीछे से हमला कर दिया। हमले में महिला के हाथ और पैर पर नाखून मारकर गहरे घाव कर दिए। हालांकि महिला ने जान बचाने के लिए गुलदार पर दरांती से वार किया। वहीं चीख-पुकार सुन मौके पर ग्रामीण पहुंच गए जिससे गुलदार भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  रेस्टोरेंट पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लिया गैस आपूर्ति का जायजा…

बताया जा रहा है कि घायल महिला का नाम गुड्डी देवी (44) पत्नी बालकराम है।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमंडीधार में उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई है। वहीं गुलदार की आमद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं दूसरी ओर श्रीनगर के ढिकाल गांव में 3 साल की आयशा पुत्री गणेश नेगी को उसके घर के आंगन से गुलदार ने शिकार कर लिया। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर में खेल रही थी। घटना के समय आयशा की मम्मी और चाचा घर पर ही थे। जब तक वह आयशा को बचाने के लिए दौड़े। तब तक देर हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से विधायकों ने की शिष्टाचार भेंट…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top