Connect with us

चारधाम यात्रा को लेकर आगामी 18 व 20 अप्रैल को टेबिल टॉप एवं मॉक अभ्यास प्रस्तावित…

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को लेकर आगामी 18 व 20 अप्रैल को टेबिल टॉप एवं मॉक अभ्यास प्रस्तावित…

सचिव उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में शनिवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा विषय पर आगामी 18 व 20 अप्रैल 2023 को प्रस्तावित टेबिल टॉप एवं मॉक अभ्यास में बेहतर समन्वय एवं संचालन हेतु विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हेतु ऑनलाइन समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में सचिव आपदा प्रबन्धन ने मॉक अभ्यास के दौरान समन्वयक अधिकारियों तैनाती तथा मॉक अभ्यास के प्रति व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में चर्चा की। इसके साथ ही विभागीय नोडल अधिकारियों के विवरण, सेक्टर ऑफिसर्स, इंसिडेंट कमाण्डर की तैनाती, उनकी लोकेशन, सेटेलाइट फोन नम्बर व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों पर चर्चा की गई। बैठक में पुलिस जवानों, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ तैनाती के सम्बन्ध में भी चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…

चारधाम यात्रा मार्ग पर चेक पॉइंटस, जीआइएस प्लेटफॉर्म पर तीर्थ यात्रियों के एन्ट्री तथा एक्जिट पॉइंटस, चमोली, रूद्रप्रयाग व उत्तरकाशी के डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान, यात्रा कण्ट्रोल रूम की व्यवस्थाओं, तीर्थ यात्रियों के लिए सुविधाओं, आवश्यक संसाधनों की पूर्व में ही व्यवस्था, एनजीओं व वॉलियंटर्स का लोकेशन के साथ विवरण, यात्रियों के रहने की व्यवस्था, हेलीकॉप्टर सेवाएं, जनजागरूकता रणनीतियां, राहत शिविर, अस्पतालों, एटीएम व पेट्रोल पम्पों की व्यवस्था पर व्यापक चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन और साहसिक खेलों का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री धामी

इस अवसर पर अपर सचिव सविन बंसल तथा आन्नद श्रीवास्तव तथा वर्चुअल माध्यम से उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, चमोली, रूद्रप्रयाग, हरिद्वार के जिलाधिकारी, एनडीआरएफ 15वीं वाहनी गदरपुर उधमसिंह नगर के कमाण्डर, भारतीय वायुसेना के अधिकारी, विभिन्न जिलों के जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  रोड कटिंग के बाद सड़कों की गुणवत्ता पर सख्ती, सचिव लोनिवि ने किया देहरादून में निरीक्षण…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top