Connect with us

उत्तराखंड में राज्य कर विभाग ने कई जगह मारे छापे, हुआ बड़ा खुलासा…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में राज्य कर विभाग ने कई जगह मारे छापे, हुआ बड़ा खुलासा…

उत्तराखंड में राज्य कर विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। बताया जा रहा है विभाग ने जीएसटी चोरी को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। कर विभाग की टीम ने बिटुमिन तथा फ्यूल ऑयल का व्यवसाय कर रही 12 फर्मों के 16 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारा।  इन फर्मों द्वारा कुल 12 करोड़ से ऊपर की जीएसटी चोरी करने का खुलासा हुआ है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य कर विभाग की टीमों ने देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, काशीपुर, हल्द्वानी और रुद्रपुर स्थित फर्मों पर छापेमारी की है। कार्यवाही में कुल 16 टीमें गठित करते हुए 60 अधिकारियों को सम्मिलित किया गया था। बताया जा रहा है कि इन फर्मों द्वारा अपने व्यापार से संबंधित फर्जी संव्यवहारों को छिपाने के लिए बिल टू शिप टू का मोड्यूल का सहारा लिया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

इन फर्मों के ई-वे बिल में प्रयुक्त वाहनों की जांच में पाया गया कि वे ई-वे बिल बनाए जाने की तिथियों के दौरान ई-वे बिल में प्रदर्शित स्थलों के मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा को पार ही नहीं किया गया। जबकि उन्हीं तिथियों के दौरान किसी अन्य स्थल के टोल प्लाजा को पार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  मानवता और संवेदना की मिसाल: सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 10 लाख रुपये…

बताया जा रहा है कि टीम ने अभिलेख, लैपटॉप, कम्प्यूटर, मोबाइल फोन जब्त कर लिए। इन फर्मों द्वारा जांच के दौरान ही 1.13 करोड़ रुपये जीएसटी मौके पर ही जमा भी करा दी गई है। विभाग की टीम ने  इन फर्मों के सप्लायर फर्मों की बैकवॉड चैन की जांच की। जिसमें यह पाया गया कि ये सप्लायर फर्म या तो अस्तित्वहीन हैं व विभाग द्वारा पंजीयकरण निरस्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका

इन में से कुछ फर्म ऐसे माल की ट्रेडिंग दिखा रही थीं, जिनको उनके द्वारा कभी खरीदा ही नहीं गया था। इन फर्मों द्वारा ऐसा विगत चार वर्षों (2020-21 से 2023-24) से किया जा रहा था। वहीं आयुक्त कर द्वारा समस्त करदाताओं से अपील की गई है कि वे समय से रिटर्न दाखिल करें। इस संबंध में कोई समस्या हो तो हेल्पलाइन नं0 1800120122277 से सम्पर्क कर सकते हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top