Connect with us

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदान में बढ़ी ठिठुरन, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

उत्तराखंड

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदान में बढ़ी ठिठुरन, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

उत्तराखंड में मौसम विभाग की भविष्यवाणि सटिक साबित हुई है। शनिवार को पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। बताया जा रहा है कि बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं देर रात को हुई बर्फबारी के बाद सुबह जब धूप निकली तो वादियां चांदी सी चमक उठीं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी बारिश बर्फबारी होने की संभावना जताई है। आइए जानते है डिटेल्स..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत, चारधाम मार्ग होगा और सुरक्षित…

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, औली, गौरसों बुग्याल, फूलों की घाटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई थी। जिसके बाद ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं, यमुना घाटी में देर रात तक हुई बर्फबारी के बाद सुबह मौसम साफ हो गया। चटख धूप खिलने के बीच यमुनोत्री घाटी के साथ मां यमुना के मायके खरशालीगांव में स्थित यमुना मंदिर, भूतेश्वर महादेव मंदिर का भी अद्भुत नजारा दिखा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक किया निरीक्षण…

दूसरी ओर वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। 26 और 27 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जनपदों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 2800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। 26 और 27 फरवरी को गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  2 जुलाई को उत्तराखंड के 66 स्थानों पर होगी राज्यव्यापी मॉक ड्रिल, मुख्यमंत्री धामी करेंगे निरीक्षण

 

 

Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top