Connect with us

25 मई से प्रारंभ होगी श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा, जानें कब बंद होंगे कपाट…

उत्तराखंड

25 मई से प्रारंभ होगी श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा, जानें कब बंद होंगे कपाट…

उत्तराखंड में जहां चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरो-शोरो पर शुरू है।  बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हो गई है। वहीं अब श्री हेमकुंड साहिब के भी कपाट खुलने और बंद होने की तिथि सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा आगामी 25 मई से प्रारंभ होगी। कपाट बंद करने की तिथि 10 अक्टूबर घोषित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…

मिली जानकारी के अनुसार सचिवालय में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने भेंट कर श्री हेमकुंड साहिब जी की यात्रा का शुभारंभ तथा कपाट बंद किए जाने की जानकारी दी।  नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव को जानकारी दी कि गुरुद्वारा ट्रस्ट द्वारा 25 मई, 2024 को तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब जी की यात्रा का शुभारंभ तथा 10 अक्टूबर 2024 को कपाट बंद किए जाने की तिथि घोषित कर दी गई है। राज्य सरकार द्वारा इस पर सहमति दी गई है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रशासन द्वारा इस दिशा में पूर्ण सहयोग किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम की संस्तुति पर उप निबंधक ऋषिकेश निलंबित, मुख्यालय संबद्ध

वहीं आपको बता दें कि हेमकुंड साहिब आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में प्रतिवर्ष बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस साल भी हेमकुंड साहिब की यात्रा सकुशल संपन्‍न कराने के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। गौरतलब है कि हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर बर्फ अधिक होने के कारण यहां पुख्ता तैयारी करनी होती है जिससे यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। हेमकुंड साहिब में इस वक्त भी करीब आठ फीट तक बर्फ जमी है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top