Connect with us

गंगोत्री हाईवे पर भूस्खलन, मलबे की चपेट में आई कई वाहन, चार की मौत, 6 घायल…

उत्तराखंड

गंगोत्री हाईवे पर भूस्खलन, मलबे की चपेट में आई कई वाहन, चार की मौत, 6 घायल…

उत्तराखंड में पहाड़ से मौत बरस रही है। बड़े हादसे की खबर उत्तरकाशी से आ रही है।यहां गंगोत्री हाईवे भटवाड़ी से गंगनानी के बीच भूस्खलन हो गया। बताया जा रहा है कि  भूस्खलन के कारण पहाड़ी से भारी मात्रा में आए मलबे की चपेट में कई वाहन आ गए। हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर घायल हुए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  Pillow Thoughts - eBooks

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  देर रात हाईवे बंद होने के कारण यात्रियों के वाहन गंगनानी के समीप खड़े थे, तभी अचानक पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण एक टेंपो ट्रैवलर सहित तीन वाहन मलबे में दब गए। जिसमें एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एसडीआरएफ की टीम ने तीन शवों को रेस्क्यू कर लिया है, जबकि हादसे में छह घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा। सभी यात्री मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं।

वहीं बताया जा रहा है कि देर रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे भटवाड़ी से गंगनानी के बीच सात स्थानों पर मलबा आने के कारण बाधित हो गया है। वहीं एसडीआरएफ की टीम मौके पर तैनात है। कोशिश है कि जल्द ही वाहनों को मलबे से निकाला जा सके। हाईवे पर लगातार पत्थर गिर रहे है। वहीं, बारिश के कारण बीच-बीच में रेस्क्यू रोकना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम

वहीं हादसे पर सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तरकाशी-गंगोत्री राजमार्ग पर मलबे की चपेट में आने से 3 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिस कारण वाहन में सवार चार लोगों के हताहत एवं कुछ लोगों के घायल होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। जिला प्रशासन व SDRF द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है और घायलों को समुचित उपचार प्रदान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में प्रथम विज्ञानं एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग आयोजित

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूं। समस्त देवतुल्य जनता से मेरा अनुरोध है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा करने से बचें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top