Connect with us

जच्चा-बच्चा की मौत पर स्वास्थ्य विभाग पर लगे गंभीर आरोप, दो मासूमों के सिर से उठा मां का आंचल…

उत्तराखंड

जच्चा-बच्चा की मौत पर स्वास्थ्य विभाग पर लगे गंभीर आरोप, दो मासूमों के सिर से उठा मां का आंचल…

पहाड़ पर स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल हालत ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। बताया जा रहा है कि टिहरी के प्रताप नगर में घंटो तड़पने के बाद जच्चा बच्चा की मौत हो गई है। गृभवति महिला की मौत से जहां दो मासूमों के सिर से मां का आंचल छीन गया। वहीं ग्रामीणों में आक्रोश है। मामले में स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगे है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने सवाल उठाएं है कि  आखिर कब तक प्रताप नगर में इस तरह बहू बेटियां स्वास्थ्य विभाग के लापरवाही के कारण मरती रहेगी।

प्रताप नगर प्रखंड के पट्टी भदुरा के रोणीया ओनाल गांव , निवासी 28 वर्षीय देवकी देवी पत्नी जगमोहन सिंह राणा सामान्य प्रसव पीड़ा होने पर घर से चलकर सड़क पर आई और गाड़ी में बैठकर लमगांव चौड़ अस्पताल पहुंचे। परिजनों के अनुसार वहां पर संबंधितों द्वारा प्राथमिक परीक्षण के बाद उन्हें वहीं पर रुकने की सलाह दी गई और कहा कि जल्दी प्रसव हो जाएगा । 4:30 घंटे बीतने पर जब महिला को ज्यादा दर्द हुआ तब अस्पताल प्रशासन ने यह कहकर उन्हें रेफर किया की बच्चे की हार्टबीट बहुत कम चल रही है आनन फानन में सीधा महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  The Ages of the Investor: A Critical Look at Life-cycle Investing - Book Free

परिजनों द्वारा देवकी को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय नई टिहरी लाया जा रहा था । देवकी मात्र आधे घंटे का सफर ही चल पायी थी की चांटी गांव के पास जच्चा बच्चा दोनों ने दम तोड़ दिया। उसके बाद उन्हें जिला चिकित्सालय बोराडी लाया गया ऐसा नहीं की देवकी देवी का यह पहला प्रसव हो उन्हें पहले भी दो बेटियां एक 7 वर्ष की एक 5 वर्ष की सामान्य प्रसव से हो रखी है।

यह भी पढ़ें 👉  Boteco dos Deuses : Leia em Qualquer Lugar

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने जिलाधिकारी टिहरी  मयूर दीक्षित  से दूरभाष पर बात कर मामले की गंभीरता को समझते हुए उक्त प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच करने का अनुरोध किया साथ ही वीडियोग्राफी के साथ तीन सदस्यीय डॉक्टरों की कमेटी से पोस्टमार्टम करनी की मांग की जिससे उक्त प्रकरण की सच्चाई सबके सामने आ सके और दोषियों को दंडित किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Estetica filmului : Acces instant la literatura gratuită

उन्होंने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे जनपद में मात्र दो महिला चिकित्सक है और प्रताप नगर क्षेत्र में किसी भी अस्पताल में गायनोलॉजिस्ट नहीं है सरकार स्वास्थ्य विभाग को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन जिला अस्पताल हो या सीएससी, पीएससी ,एडिशनल पीएससी हो सभी रेफर केंद्र बनकर रह गए हैं। साथ ही कहा कि देवकी देवी की दो बेटियों के भरण पोषण एवं लालन पालन शिक्षा दीक्षा की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग प्रशासन ले।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top