Connect with us

उत्तराखंड पुलिस विभाग में चार अधिकारियों के तबादले, देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी…

उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस विभाग में चार अधिकारियों के तबादले, देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी…

उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। शासन ने पुलिस विभाग में चार अधिकारियों के तबादले किए हैं। जिसकी लिस्ट जारी की गई है। बताया जा रहा है कि इसमें 2 आईपीएस अधिकारी हैं, जबकि दो पीपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार आईपीएस रामचंद्र राजगुरु को अल्मोड़ा का नया एसएसपी बनाया गया है। इससे पहले रचिता जुयाल अल्मोड़ा में एसएसपी की जिम्मेदारी संभाल रही थी। रचिता जुयाल के प्रतिनियुक्ति पर जाने के कारण अब ये जिम्मेदारी राजगुरु को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  The Elvis Syndrome: How to Avoid Death by Success : eBooks [EPUB]

वहीं अजय गणपति को एसपी रेलवे की जिम्मेदारी दी गई है।  अजय गणपति हरिद्वार में तैनात एसपी आईपीएस रेखा यादव के पति हैं। अजय गणपति का हाल ही में उत्तराखंड कैडर हुआ है।  जिसके बाद उन्हें एसपी रेलवे बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Le avventure del capitano Hornblower - PDF Libri

वहीं बताया जा रहा है कि उप सेनानायक 31 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर की जिम्मेदारी संभाल रहे विमल कुमार आचार्य को उप सेनानायक आईआरबी द्वितीय रामनगर की जिम्मेदारी दी गई है। इनसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय में तैनात उत्तम सिंह नेगी को उप सेनानायक 31 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top