Connect with us

ऋषिकेशः रिवर राफ्टिंग के शौकीन है तो अब दो महीने करना होगा इंतजार, लगी रोक…

उत्तराखंड

ऋषिकेशः रिवर राफ्टिंग के शौकीन है तो अब दो महीने करना होगा इंतजार, लगी रोक…

ऋषिकेशः मुनिकीरेती क्षेत्र में गंगा में होने वाली विश्व प्रसिद्ध वाइट रिवर राफ्टिंग मानसून की दस्तक के बाद गंगा में बढ़ते जलस्तर को देखते आज से रोक दी गई है। अब 2 महीने बाद राफ्टिंग के शौकीनों को एक बार फिर रिवर राफ्टिंग का मौका मिलेगा, तब तक इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत में एकीकृत सैनिक कॉम्प्लेक्स के लिए भूमि हस्तांतरण को मंजूरी…

आपको बता दें कोविड काल के बाद इस वर्ष सीजन में लगभग 5 लाख से ज्यादा सैलानी मुनिकीरेती में रिवर राफ्टिंग का लुफ्त उठा चुके हैं, जिससे व्यवसाय से जुड़े लोगों में खुशी है।राफ्टिंग और कैंपिंग व्यवसाय से जुड़े वैभव थपलियाल का कहना है कि इस बार के सीजन ने तीन सालों की मायूसी को एक झटके में दूर कर दिया ।

यह भी पढ़ें 👉  स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह संपन्न

राफ्टिंग समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट का कहना है कि इस व्यवसाय को बिना किसी सरकारी मदद के यहां के नौजवानों ने खड़ा किया है सरकार को इस व्यवसाय की मदद और इंफ्रास्ट्रेकचर मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाने होगे,बहरहाल

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…

अगर आप भी रिवर राफ्टिंग के शौकीन है और इस सीजन में राफ्टिंग का लुफ्त उठा नहीं पाए तो थोड़ा इंतजार कीजिए, गंगा का जल स्तर कम होते ही सितंबर में बार फिर राफ्टिंग शुरू हो जाएगी ।

ऋषिकेशः रिवर राफ्टिंग के शौकीन है तो अब दो महीने करना होगा इंतजार, लगी रोक…

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top