Connect with us

समर्थ पोर्टल पर कॉलेजों में एडमिशन के लिए अब 30 जून तक कर सकते हैं पंजीकरण…

उत्तराखंड

समर्थ पोर्टल पर कॉलेजों में एडमिशन के लिए अब 30 जून तक कर सकते हैं पंजीकरण…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में उच्च शिक्षा के लिए एडमिशन लेने की सोच रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। समर्थ पोर्टल के माध्यम से महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि समर्थ पोर्टल पर कॉलेजों में एडमिशन के लिए अब 30 जून तक पंजीकरण कर सकते हैं। ऐसे में युवाओं पास समय कम बचा है। कॉलेज में एडमिशन लेना है तो जल्द अप्लाई कर लें वरना मौका छूट सकता है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा मिशन के तहत समर्थ ई-गवर्नेंस प्रवेश पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राएं आसानी से कॉलेज में प्रवेश प्राप्त कर सकते है। अगर कोई छात्र-छात्राएं इसके बारे में जानकारी नहीं रखते है तो वह सीएससी केंद्र से आवेदन कर सकते हैं। इन केंद्रों के जरिये आवेदन के लिए छात्र-छात्राओं से तय तीस रुपये से अधिक शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  How To Live The James Bond Lifestyle | Download Ebook

बताया जा रहा है कि गर्मियों की छुट्टी की वजह से पर्वतीय क्षेत्रों के महाविद्यालय 30 जून और मैदानी क्षेत्रों के महाविद्यालय 10 जुलाई तक खुलने की संभावना है। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की तिथि को 30 जून तक के लिए बढ़ाया गया है। समर्थ पोर्टल से छात्र पंजीकरण के समय अपनी पसंद के अधिकतम 10 महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम को किया संबोधित

बताया जा रहा है कि प्रदेश में एक प्रदेश, एक प्रवेश, एक परीक्षाफल एवं एक दीक्षांत के उद्देश्य से तीन राज्य विश्वविद्यालयों, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा एवं श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में एकीकृत प्रवेश पोर्टल समर्थ ई-गवर्नेंस को माध्यम बनाया गया है। इसके माध्यम से 10 कॉलेज में एक साथ आवेदन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Empujar el sol - Descargar PDF

बताया जा रहा है कि पंजीकरण प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पोर्टल पर प्रवेश के लिए किसी भी समस्या के निराकरण के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है।  मोबाइल से भी आसानी से आवेदन किया जा सकता है। वहीं यदि किसी राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी महाविद्यालय की ओर से समर्थ पोर्टल के अतिरिक्त अन्य माध्यम से प्रवेश दिया जाता है तो वह प्रवेश अमान्य होगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top