Connect with us

अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर कैबिनेट मंत्री ने रक्षा मंत्री को लिखा पत्र, किया ये अनुरोध…

उत्तराखंड

अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर कैबिनेट मंत्री ने रक्षा मंत्री को लिखा पत्र, किया ये अनुरोध…

 Agniveer Recruitment : उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती रैली चल रही है। प्रतिदिन हजारों युवा भर्ती रैली में दौड़ रहे है। इस बीच भर्ती प्रक्रिया पर सवाल भी उठ रहे है। इन सबके बीच अब कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को पत्र लिखा है। पत्र में उन्‍होंने भर्ती प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप कराने की मांग की।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कोटद्वार में चल रहे अग्निवीर भर्ती में प्रदेश के युवाओं को हो रही व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को पत्र लिखा है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को पूर्व में निर्धारित मानकों की भांति संचालित करने के लिए पत्र लिखा है। साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से अनुरोध किया है कि  भर्ती प्रक्रिया को पूर्व में निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Exuberance: An Affirmative Philosophy of Life - (PDF, EPUB, eBooks)

बताया जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री महाराज ने रक्षा मंत्री एवं रक्षा राज्य मंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि भारत सरकार की “अग्निवीर भर्ती योजना” के तहत कोटद्वार में 19 से 31 अगस्त 2022 तक बीआरओ लैंसडाउन के द्वारा अग्निवीरों की भर्ती की जा रही है। इस दौरान उन्हें युवाओं द्वारा भेजी गई कुछ वीडियो क्लिपिंग से पता चला है कि भर्ती के दौरान राज्य के 300 युवाओं को एक साथ दौडा़या जा रहा है। उसमें से भी मात्र 8 या 10 युवाओं को ही चुना जा रहा है, जबकि शारीरिक में पूर्व में औसतन 300 में से 60 का चयन किया जाता था।

यह भी पढ़ें 👉  Valentine picotée : [E-Book, PDF]

उन्होंने कहा कि भर्ती होने वाले युवाओं का कहना है कि भर्ती के दौरान मानकों की अनदेखी की जा रही है। मुझे बताया गया कि दौड़ का समय 1600 मीटर के लिये 5:40 सेकन्ड है लेकिन वह सिर्फ 5 मिनट में ही दौड़ को समाप्त कर दे रहे हैं। उतराखण्ड के जवानों के लिए 163 सेन्टीमीटर लम्बाई है जो कि स्वर्गीय पूर्व थलसेना अध्यक्ष जनरल विपिन रावत ने उतराखण्ड के लिए करवाई थी। लेकिन भर्ती होने आये युवाओं की हाइट अब 170 सेन्टीमीटर ले रहें हैं। जिससे युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top