Connect with us

बीआरपी और सीआरपी पदों पर जल्द होगी भर्ती, मानक तय…

उत्तराखंड

बीआरपी और सीआरपी पदों पर जल्द होगी भर्ती, मानक तय…

उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि विभाग में बीआरपी और सीआरपी के तहत भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए सरकार ने मानक तय कर दिए है। इसके बाद अब आउटसोर्स एजेंसी का चयन किया जाना है। आउटसोर्स एजेंसी के चयन को विभाग की ओर से टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। प्रदेश में यह व्यवस्था पहली बार क्रियान्वित की जा रही है। इससे पहले प्राथमिक शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर इन पदों पर तैनात किया जाता रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के 168 सरकारी विद्यालयों में डिजिटल क्रांति, 884 स्मार्ट टीवी इंस्टालेशन शुरू…

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में समग्र शिक्षा के राज्य व जिला स्तरीय परियोजना कार्यालयों में पिछले लंबे समय से बीआरपी और सीआरपी की तैनाती नहीं हो पाई है। इन 955 पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरा जाना है।कुल पदों में से 10 प्रतिशत पद पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को मौका दिया जा रहा है। इसके लिए अब आउटसोर्स एजेंसी के चयन के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। माना जा रहा है कि इन पदों पर अगले माह दिसंबर तक नियुक्तियां हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…

शिक्षकों के इन पदों पर तैनाती से विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा था। इसे देखते हुए विभाग ने प्राथमिक विद्यालयों आउटसोर्स से बीआरपी व सीआरपी की तैनाती का निर्णय लिया है। इस प्रयोग का प्रभाव शिक्षा की गुणवत्ता के लिए अच्छा रहने की उम्मीद है। अगले माह दिसंबर तक बीआरपी और सीआरपी के पदों पर तैनाती की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश… 
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top