Connect with us

प्रदेश में जल्द हो सकती है पुरुष होमगार्ड की भर्ती, कवायद तेज…

उत्तराखंड

प्रदेश में जल्द हो सकती है पुरुष होमगार्ड की भर्ती, कवायद तेज…

युवाओं के लिए खुशखबरी है। प्रदेश में जल्द ही पुरुष होमगार्ड की भर्ती होने वाली है। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पहले चरण में 300 पदों को भरा जा सकता है। इसके लिए शासन स्तर पर कवायद चल रही है। भर्ती के लिए नियमों में भी बदलाव हो सकता है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस भर्ती को मंजूरी देने संबंधी विषय कैबिनेट के सम्मुख प्रस्तुत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री व अन्य गणमान्य नेताओं का किया स्वागत…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शासन द्वारा  पुरुष होमगार्ड भर्ती को लेकर मंथन चल रहा है। जल्द ही इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि होमगार्ड की भर्ती के मानक भी बनाए जा रहे हैं, ये मानक महिला कर्मियों से थोड़ा अलग होंगे। इसमें शैक्षिक योग्यता व शारीरिक माप के मानक भी बदले जा सकते हैं। अभी शासन में इस पर कार्यवाही चल रही है। यह देखा जा रहा है कि जिलों में स्वीकृत पदों के सापेक्ष अभी कितने होमगार्ड कार्य कर रहे हैं और इनकी जरूरत कहां-कहां पर है। इसके बाद इन पदों को स्वीकृति दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भरत मंदिर ऋषिकेश में आयोजित वसंतोत्सव 2026 मैथिली ठाकुर नाइट में हुए सम्मिलित

बताया जा रहा है कि राज्य में होमगार्ड इस समय विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें सचिवालय व पुलिस प्रमुख रूप से शामिल हैं। जिसमें अभी होमगार्ड के 6411 पद स्वीकृत हैं। इनमें सापेक्ष 5600 से अधिक होमगार्ड तैनात हैं। प्रदेश सरकार ने कुछ समय पहले ही 300 महिला होमगार्ड की भर्ती परीक्षा शुरू की है। इस प्रकार अभी भी इनके 500 से अधिक पद खाली चल रहे हैं। जिलों से लगातार होमगार्ड की मांग शासन से की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में मेधावियों को किया सम्मानित…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top