Connect with us

राशन कार्ड धारको को सरकार बड़ा तोहफा, मिलेगा ये अनाज भी अब फ्री…

उत्तराखंड

राशन कार्ड धारको को सरकार बड़ा तोहफा, मिलेगा ये अनाज भी अब फ्री…

Uttarakhand News: राशन कार्ड धारको सरकार बड़ा तोहफा देने वाली है। बताया जा रहा है कि उत्‍तराखंड सरकार ने राशन कार्ड धारकों की जरूरत को ध्‍यान में रखकर एक और अहम बदलाव क‍िया है। जिसके तहत अब सफेद और गुलाबी राशन कार्डधारकों को गेंहू चावल के साथ ही अब मडुवा भी मुफ्त मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर के सीमावर्ती गांवों को मिलेगा बाढ़ से स्थायी सुरक्षा कवच…

मिली जानकारी के अनुसार राज्‍य सरकार की तरफ से कार्ड धारकों को एक क‍िलो मडुवा (रागी) मुफ्त देने का आदेश द‍िया गया है। बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा मोटे अनाज को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सस्ते गल्ले की दुकानों में मंडुवा देने की योजना बनाई गई है। योजना के तहत सफेद और गुलाबी कार्ड धारकों को प्रत्येक माह 1 किलो मुफ्त में मंडुवा अनाज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹44.64 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति…

बताया जा रहा है कि इस योजना की शुरुआत इस माह से हो रही है। मई माह से ही राशन कार्ड धारकों को मंडुवा दिया जाएगा। इसका आवंटन किया जा चुका है। योजना की शुरुआत पहले चरण में नैनीताल और उधम सिंह नगर में की जानी है। एक राशन कार्ड पर एक किलो मडुवा द‍िया जाएगा। इसे देने के बदले चावल की मात्रा एक क‍िलो कम कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top