Connect with us

Breaking: CBI-ED के RJD के सांसद, विधायकों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे…

उत्तराखंड

Breaking: CBI-ED के RJD के सांसद, विधायकों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे…

देश। बिहार विधानसभा में आज नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की नई सरकार को विश्ववासमत साबित करना है, लेकिन उससे पहले ही सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया। सत्ताधारी RJD के एमएलसी सह कोषाध्यक्ष और बिस्कोमान चेयरमैन सुनील सिंह के ठिकानों पर CBI ने सुबह-सुबह छापेमारी शुरू कर दी।

लेकिन इससे भी बड़ी खबर आगे है और वो ये कि सीबीआई के शिकंजे में आरजेडी के ही राज्यसभा सांसद अशफाक करीम भी आते दिख रहे हैं। क्योंकि सुनील सिंह के साथ पटना में अशफाक करीम के ठिकानों पर भी सीबीआई ने छापा मारा है।

यह भी पढ़ें 👉  The End of Ordinary | Book PDF Download

मुझे फंसाया जा रहा- सुनील सिंह

CBI की इस बड़ी छापेमारी के बाद बिहार के सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया है। इधर आरजेडी एमएलसी और बिस्कोमान चेयरमैन सुनील सिंह ने कहा है कि उन्हें फंसाया जा रहा है। सुनील सिंह ने मीडिया से कहा कि ‘आज का ही दिन छापेमारी के लिए क्यों चुना गया है? मुझे जानबूझकर परेशान किया जा रहा है और केंद्र सरकार के इशारे पर ये सब हो रहा है।’

यह भी पढ़ें 👉  Uçurtma Avcısı : Edebiyat Her Yerde

आरजेडी सांसद अशफाक करीम के ठिकाने पर भी रेड

वहीं आरजेडी के राज्यसभा सांसद अशफाक करीम के ठिकानों पर भी CBI ने बुधवार की सुबह-सुबह ही रेड मारी। इस छापेमारी के दौरान पटना में सुनील सिंह और अशफाक करीम के ठिकानों पर सीबीआई की टीम ने दबिश दी। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई की कई टीमें इस छापेमारी में लगी हैं और कुछ टीमों को बैकअप में भी रखा गया है। वहीं ईडी की टीम भी छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Henrique, o Terrível e a Maldição da Múmia - Descubra a Literatura

मधुबनी में आरजेडी सांसद के घर ईडी की रेड

यही नहीं, आरजेडी के एक और कद्दावर नेता पर ईडी ने बुधवार को ही शिकंजा कस दिया। लालू यादव की पार्टी के राज्य सभा सांसद डॉ फैयाज अहमद के आवास पर ईडी ने सुबह-सुबह दबिश दी। ये छापा उनके मधुबनी आवास पर मारा गया। इस दौरान सीआरपीएफ के अफसरों के साथ जवानों की एक टीम भी ईडी की मदद के लिए वहां मौजूद थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top