Connect with us

Breaking: चारधाम यात्रा पर लाइव नजर रखेंगे प्रधानमंत्री मोदी कैसे, पढ़ें… 

उत्तराखंड

Breaking: चारधाम यात्रा पर लाइव नजर रखेंगे प्रधानमंत्री मोदी कैसे, पढ़ें… 

प्रदेश में चारधाम यात्रा का आगाज 3 मई से होने वाला है तो वहीं 6 मई से केदारनाथ धाम यात्रा शुरू होने वाली है। 6 मई को शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा का आगाज इस बार कुछ अलग अंजाद में होगी। केदारनाथ यात्रा की मॉनीटरिंग इस बार सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से होगी। जानकारी के मुताबिक इस बार प्रधानमंत्री केदारनाथ न पहुंचकर खुद अपने कार्यालय से केदारनाथ यात्रा का लाइव प्रसारण देखेंगे। मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और जिलाधिकारी भी अपने कार्यालय से यात्रा व्यवस्थाओं का आंखों देखा हाल जान सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Wolven - Zoek, lees, download

केदारनाथ से सोनप्रयाग तक लगे हैं 10 हाई फ्रीक्वेंसी आईपी कैमरा
केदारनाथ से रुद्रप्रयाग और देहरादून से पीएमओ को इंटीग्रेटेड नेटवर्क से इस यात्रा को लिंक किया जा रहा है। यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री कार्यालय से केदारनाथ यात्रा को लाइव देखा जाएगा और इस बार बाबा केदारनाथ की यात्रा को स्वयं प्रधानमंत्री मोदी अपने कार्यालय से देखेंगे। यात्रा के लाइव प्रसारण और मॉनीटरिंग के लिए स्वान और एनआईसी ने केदारनाथ से सोनप्रयाग के बीच 10 हाई फ्रीक्वेंसी आईपी कैमरा लगाए हैं। इन कैमरा के जरिये पूरे केदारनाथ सहित 17 किमी पैदल रास्ते के हर हिस्से पर नजर रखी जाएगी। सोनप्रयाग से रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी कार्यालय को रेडियो फ्रीक्वेंसी से लिंक किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Il teatro e il suo doppio | Libri Download

एलईडी के माध्यम से रहेगी यात्रा पर नजर
जिलाधिकारी कार्यालय और यात्रा कंट्रोल रूम में लगी एलईडी के माध्यम से केदारनाथ यात्रा पर नजर रखी जा सकेगी। वहीं जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग से सचिवालय को इंटीग्रेटेड नेटवर्क और पीएमओ कार्यालय को एनआईसी इंटीग्रेड से लिंक कर यात्रा को लाइव देखा जा सकेगा। वहीं, यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ वीडियो व ऑडियो कॉलिंग से संवाद भी होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Guantanamo Boy | Review
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top