Connect with us

पिथौरागढ़ः गर्बाधार में दरका पहाड़, लोगों ने भागकर बचाई जान…

उत्तराखंड

पिथौरागढ़ः गर्बाधार में दरका पहाड़, लोगों ने भागकर बचाई जान…

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के धारचूला में लैंडस्लाइड हो गया है। बताया जा रहा है कि धारचूला- आदि कैलाश मोटर मार्ग पर पहाड़ दरक गया है। 4 दिनों से ये रास्ता बंद था। खुलने के 30 मिनट में फिर भूस्खलन हो गया। जिससे आवाजाही बंद हो गई है। इस भूस्खलन का एक भयानक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से लिया आशीर्वाद…

मिली जानकारी के अनुसार धारचूला के गर्बाधार में पहाड़ दरक गया। इस भूस्खलन के कारण गर्बाधार में आदि कैलाश यात्रा दल फंस गया। इस वजह से भारत का चीन सीमा से संपर्क भी टूट गया है। इस दौरान लोगो ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, हाईवे पर मलबा आने से तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग बंद हो गया। जिससे अब एक बार फिर ग्रामीणो की परेशानी बढ़ गई है। भूस्खलन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिससे पूरा का पूरा पहाड़ पर सड़क पर आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…

गौरतलब है कि इससे पहले धारचूला-लिपुलेख सड़क बृहस्पतिवार रात से बंद हो गई थी। बताया जाता है कि गर्बाधार में 30 से 40 मीटर क्षेत्र में सड़क पूरी तरह से बंद हो गई थी। यहां भारी मलबा और बोल्डर गिरे जिससे व्यास घाटी के सात गांवों के ग्रामीणों को प्रवास पर जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top