Connect with us

आधार कार्ड बनवाने के लिए भी ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा, ऐसे करें आवेदन…

उत्तराखंड

आधार कार्ड बनवाने के लिए भी ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा, ऐसे करें आवेदन…

Aadhar Card Update: आधार कार्ड आज के समय में भारतीय नागरिक के लिए एक जरूरी डॉक्युमेंट्स में से एक है। इसके बिना लोगों के कई काम रुक जाते हैं। अगर आपको आधार कार्ड बनवाना है या अपडेट करवाना है तो आपके लिए काम की खबर है। जी हां अब पासपोर्ट सेवा की तरह आधार कार्ड बनवाने के लिए भी ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा शुरू हो गई है। तो आइए जानते है कैसे ले सकते हैं अपॉइंटमेंट क्या है प्रोसेस..

मिली जानकारी के अनुसार आधार कार्ड बनवाना या उसे अपडेट कराना अब और भी आसान हो गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार सेवा केंद्र शुरू किए हैं। ये सेवा केंद्र पासपोर्ट सेवा केंद्र की ही तरह काम करेंगे। जहां एक आवेदक विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  एडीएम ने पुरोला पहुंचकर किया विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण

देहरादून में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के अधिकृत जीएमएस रोड स्थित आधार सेवा केंद्र और न्यू रोड डालनवाला स्थित आधार सेवा केंद्र पर ऑनलाइन सुविधा शुरू की गई है। बताया जा रहा है किदोनों केंद्रों पर सप्ताह के सातों दिन आधार कार्ड बनाए और अपडेट किए जा रहे हैं। दोनों केंद्रों में आवेदकों की सुविधा के लिए प्रोसेसिंग काउंटर, कैश काउंटर, वेटिंग रूम और वेरीफिकेशन काउंटर अलग से बनाए गए हैं।

आप यहां अपना नया आधार बनाने के अलावा अपना नाम अपडेट, एड्रेस अपडेट, मोबाइल नंबर अपडेट, ई-मेल आईडी अपडेट, जन्मतिथि अपडेट, जेंडर अपडेट और बायोमीट्रिक अपडेट (फोटो + फिंगरप्रिंट + आइरिस) करा सकते हैं।   इस सेवा के तहत आधार सेवा केंद्र पर अपनी बारी का ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेने के लिए सबसे पहले आप यूआईडीएआई की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर विजिट करें।

  • यहां होम पेज खुलेगा। इसमें पहला सेक्शन है My Aadhaar पर mouse cursor रखें और नीचे दूसरे नंबर पर Book an Appointment ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
  • अब बुकिंग का पेज खुलेगा। यहां अपना सिटी या लोकेशन चुनें। अब नए पेज में अपनी जरूरत के मुताबिक सेवा का चुनाव करें।
  • यहां अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा भरना होता है। इसके बाद ओटीपी जेनरेट होगा।
  • ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद दूसरा पेज खुलेगा यहां आपको मांगी गई जानकारी भरकर NEXT बटन क्लिक करें।
  • इसके बाद दूसरा पेज खुलेगा जहां आप अपने हिसाब से दिन और समय चुन सकते हैं।
  • अगले पेज में आपको आपकी अपॉइनमेंट संबंधि जानकारी दिखाई जाएगी। जानकारी सही होने पर उसे सबमिट कर दें।
  • आपके सामने आपकी अपॉइनमेंट डिटेल आ जाएगी।
यह भी पढ़ें 👉  Boteco dos Deuses : Leia em Qualquer Lugar

गौरतलब है कि UIDAI लोगों को ऑनलाइन आधार कार्ड के लिए आवेदन करने से लेकर उसमें सुधार करने तक, कई सुविधाएं प्रदान करता है। आधार कार्ड पर 12 डिजिट का आधार नंबर होता है, जो हर व्यक्ति के आधार कार्ड पर अलग होता है। आधार कार्ड  न सिर्फ एक पहचान पत्र के रूप में काम आता है बल्कि इसकी मदद से सरकारी स्कीमों का लाभ भी लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  The Very Soil: An Unauthorized Critical Study of Puella Magi Madoka Magica : Book PDF Download
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top