Connect with us

प्रोफेसर सहित इन पदों पर निकील भर्ती, 2.18 लाख रुपये तक है वेतन…

उत्तराखंड

प्रोफेसर सहित इन पदों पर निकील भर्ती, 2.18 लाख रुपये तक है वेतन…

अगर आप शिक्षण के क्षेत्र में अच्छी जॉब करना चाहते है तो आपके लिए काम की खबर है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर सहित कई संकाय पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 दिसंबर 2023 तक है। इसमें 2.18 लाख रुपये तक वेतन का प्रावधान है।

यह भी पढ़ें 👉  वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश करने विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी…

मिली जानकारी के अनुसार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में शिक्षण पदों पर 59 रिक्तियों पर भर्ती निकली है। इसमें प्रोफेसर के 22 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 30 पद तो वहीं सहायक प्रोफेसर के 07 पद शामिल है। इन पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषयों में न्यूनतम 55% अंकों (या पॉइंट स्केल पर समकक्ष ग्रेड, जहां लागू हो) के साथ पीएचडी और मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवारों के पास किसी विश्वविद्यालय, कॉलेज या मान्यता प्राप्त अनुसंधान संस्थान/उद्योग में सहायक प्रोफेसर के समकक्ष शैक्षणिक/अनुसंधान पद पर न्यूनतम आठ वर्ष का शिक्षण /या अनुसंधान अनुभव होना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन और साहसिक खेलों का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री धामी

वहीं प्रोफेसर पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये के बीच वेतन मिलेगा, जो अकादमिक वेतन स्तर 14 के अंतर्गत आता है।एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में नियुक्त उम्मीदवार को अकादमिक वेतन स्तर -13ए के तहत 1,31,400 रुपये से 2,17,100 रुपये तक वेतन मिलेगा। सहायक प्रोफेसर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को शैक्षणिक वेतन स्तर -10 के तहत 57,700 रुपये से 1,82,400 रुपये तक वेतन मिलेगा। जेएनयू की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,000 रुपये है। जबकि, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को किसी भी आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी को चम्पावत के होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं…

 

 

 

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top