Connect with us

नैनीतालः अनियंत्रित होकर पलटा पिकअप वाहन, एक की मौत, दो घायल…

उत्तराखंड

नैनीतालः अनियंत्रित होकर पलटा पिकअप वाहन, एक की मौत, दो घायल…

उत्तराखंड में नैनीताल से बड़े हादसे की खबर आ रही है।यहां केव गार्डन में शनिवार को यात्रियों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मौके पर कोहराम मच गया। हादसे में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं अन्य घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने राज्य में तकनीकी शिक्षा की बेहतरी के लिए प्रयास करने के दिए निर्देश…

मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल के केवी गार्डन में एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में 3 लोग सवार थे। वाहन पलटने से जहां उसके परखच्चे उड़ं गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। तो वहीं एक की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार युवक अम्तुल पब्लिक स्कूल से अपने रिश्तेदार और बेटे के साथ सामान लेकर जा रहा था। युवक का नाम मनोज बताया जा रहा है जो स्कूल में काम करता था जो वहीं रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी…

बताया जा रहा है कि मनोज का सामान लेकर जा रहा पिकअप वाहन नैनीताल से थोड़ी दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में मनोज के एक रिश्तेदार की मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को हल्द्वानी के बीडी पांडे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। साथ ही मृतक के शव कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में मेधावियों को किया सम्मानित…
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top