Connect with us

भारतीय जनता पार्टी मंडल पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

उत्तराखंड

भारतीय जनता पार्टी मंडल पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के गजा मंडल पदाधिकारियों की बैठक बारातघर गजा मे आयोजित की गई। जिसमे मंडल के सभी मोर्चों के पदाधिकारी सम्मिलित हुए, बैठक का शुभारंभ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश चंद्र बंठवाण, विधानसभा संगठनात्मक संयोजक व वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्य चंद्र सिंह चौहान एवं जिला मंत्री गजेंद्र सिंह खाती, ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया, बैठक का संचालन करते हुए मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा सभी मंडल पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस बैठक में बूथों व शक्ति केंद्र संयोंजकों के संगठनात्मक गठन पर विचार विमर्श किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  1252 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी…

प्रदेश कार्य समिति सदस्य व जिला संयोजक गिरीश चंद्र बंठवाण ने अपने सम्बोधन मे कहा कि भाजपा सदस्य व सक्रिय सदस्य बनाने मे पुराने व बुजुर्ग लोगों को भी जोडना है, मंडल पदाधिकारियों को तीन बूथों का संगठनात्मक गठन करना है ताकि पार्टी को अधिक मजबूती मिले, कहा कि इस समय सक्रिय सदस्य बनाकर कार्यकर्ता निर्माण करना है, संगठन विधानसभा संयोजक सूर्य चंद्र सिंह चौहान ने विस्तार से संगठन गठन की जानकारी दी ओर कहा कि बूथ कार्यकर्ता जागरूक होगा तो पार्टी को मजबूती मिलेगी, उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्थानीय निकायों व पंचायतों का निर्वाचन होना है इसलिए अभी से लक्ष्य की ओर बढना है, इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष ओम प्रकाश रुडोला, जोत सिंह असवाल, राजेन्द्र सिंह रावत, विजय राम उनियाल, सत्ये सिंह गुसाईं, श्रीमती कांता सजवाण, विलेन्दर सिंह असवाल सहित मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान की प्रतिमाओं का किया अनावरण
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top