Connect with us

कोटद्वार की मान्या भाटिया ने क्वालीफाई की ये प्रतियोगिता, प्रदेश का बढ़ाया मान…

उत्तराखंड

कोटद्वार की मान्या भाटिया ने क्वालीफाई की ये प्रतियोगिता, प्रदेश का बढ़ाया मान…

उत्तराखंड की बेटियां भी हर क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। इसी कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है। ये नाम है पौड़ी जिले के कोटद्वार की बेटी मान्या भाटिया का।  बताया जा रहा है कि मान्या ने स्कूल की अन्य छात्राओं के सात वर्ल्ड स्कॉलर्स कप दोहा ग्लोबल राउंड प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में उन्होंने 6 मेडल जीत कर येल यूनिवर्सिटी यूएसए के अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि से उत्तराखंड और कोटद्वार का नाम रोशन हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  नवनियुक्त मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मान्या भाटिया कोटद्वार देवी रोड निवासी व्यवसायी गौरव भाटिया की बेटी है। वह देहरादून के वेनटेज हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने 10वीं की परीक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक लाकर पढ़ाई में अपना लोहा मनवाया है। वहीं उन्होंने अब स्कूल की 9 अन्य छात्राओं ने वर्ल्ड स्कॉलर्स कप दोहा ग्लोबल राउंड प्रतियोगिता के अगले राउंड के लिये क्वालीफाई कर लिया  है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का किया शुभारंभ…

बताया जा रहा है कि इस प्रतियोगिता के प्रथम क्वालीफाई राउंड में देश के टॉप 25 स्कूलों के 1800 छात्र छात्राओं ने मसूरी में प्रतिभाग किया था। जिसमें मान्या भाटिया ने सभी राउंड में बेहतर प्रदर्शन कर 6 मेडल अपने नाम किए है। इसी के साथ वह विश्व स्कालर कप चैंपियनशिप के फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई हो गई है। अब जल्द ही उनके साथ क्वालीफाई हुई सभी छात्राओं को फाइनल राउंड में येल यूनिवर्सिटी USA में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने दिया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 11.80 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top