Connect with us

बड़ा हादसाः भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, टूटिंग हेडक्वार्टर से 25 किमी दूर हुआ हादसा…

उत्तराखंड

बड़ा हादसाः भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, टूटिंग हेडक्वार्टर से 25 किमी दूर हुआ हादसा…

दो दिन पहले उत्तराखंड में एक प्राइवेट हेलिकॉप्टर क्रैश की दुर्घटना के बाद आज एक बार फिर हेलिकॉप्टर क्रैश का मामला सामने आ रहा है। इस बार भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसा अरुणाचल प्रदेश के सियांग में हुआ है। हादसे की सूचना पर रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। सर्च अभियान शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सविन बंसल के जनदर्शन में त्वरित फैसले, कई मामलों में मौके पर कार्रवाई…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में सिंगिंग गांव के पास सेना के हेलिकॉप्टर रुद्र क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) हेलिकॉप्टर आज सुबह करीब 10:40 बजे ऊपरी सियांग जिले में तूतिंग क्षेत्र के पास क्रैश हुआ, जो चीन की सीमा से महज 35 किलोमीटर दूर है। टूटिंग हेडक्वार्टर से घटनास्थल 25 किलोमीटर दूर है। जहां पर यह हादसा हुआ है वह जगह सड़क मार्ग से जुड़ी नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…

बताया जा रहा है कि इस हेलीकॉप्टर को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने भारतीय सेना के लिए तैयार किया था। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि यह हादसा किस वजह से हुआ है। हेलीकॉप्टर में कितने लोग सवार थे, इसकी भी अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। घटना स्थल पर राहत और बचाव की टीम पहुंच गई है। सर्च ऑपरेशन जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  रोड कटिंग के बाद सड़कों की गुणवत्ता पर सख्ती, सचिव लोनिवि ने किया देहरादून में निरीक्षण…

गौरतलब है कि 16 दिन में आज दूसरा बड़ा हादसा हुआ है। इससे पहले, 5 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें भारतीय सेना के एक पायलट की मौत हो गई थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top