Connect with us

दो हजार का नोट बदलने की लास्ट डेट बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकते है जमा…

उत्तराखंड

दो हजार का नोट बदलने की लास्ट डेट बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकते है जमा…

अगर आपनें अभी तक दो हजार के नोट को नहीं बदलवाया है तो आपके लिए काम की खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई ने 2000 के नोट को लेकर बड़ा फैसला किया है। बताया जा रहा है कि RBI ने 2000 रुपए का नोट बैंक में जमा करने या दूसरे नोटों से बदलने की तारीख 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी है।

बता दें कि आज 30 सितंबर, 2023 को 2,000 रुपये के नोटों को बदलने की डेडलाइन समाप्त हो रही थी। लेकिन अब केंद्रीय बैंक ने समीक्षा के बाद बैंकों से नोट जमा करने और बदलने की अवधि को सात अक्टूबर 2023 तक बढ़ा दिया है। आपको बता दें कि दो हजार रुपए के नोट को बैंक में जमा करने और बदलने का टाइम पहले 30 सितंबर 2023 शाम चार बजे था। वहीं, एटीएम में दो हजार रुपए के नोट जमा करने का समय आज रात 12 बजे तक था।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत में एकीकृत सैनिक कॉम्प्लेक्स के लिए भूमि हस्तांतरण को मंजूरी…

बताया जा रहा है कि  RBI ने कहा है कि, ‘चूंकि विड्रॉल प्रोसेस का तय समय खत्म हो गया है। रिव्यू के बेस पर 2000 रुपए के नोट को जमा और बदलने की मौजूदा व्यवस्था को 7 अक्टूबर 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। बैंक के डाटा के मुताबिक 19 मई 2023 तक दो हजार रुपए के मूल्य के कुल 3.56 लाख करोड़ रुपए मार्केट में सर्कुलेशन पर थे। इनमें 3.42 लाख करोड़ रुपए बैंक के पास वापस आ गए हैं. 29 सितंबर 2023 तक केवल 0.14 लाख करोड़ सर्कुलेशन में है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीएम

गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा की थी।  इसके बाद आरबीआई ने नागरिकों से आग्रह किया कि वह अपने 2,000 के पुराने नोट को 30 सितंबर, 2023 तक वापस करने थे अब इसे सात अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया। ऐसे में आप जल्द से जल्द अपने पर नकद रूप में पड़े 2000 रुपये के नोट नजदीकी बैंक शाखा पर जाकर बदल लें। आपको अब एक सप्ताह का समय मिल गया है वरना आपके नोट रद्दी हो जाएंगे। इसलिए अपने गुल्लक को चेक कर लें।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल के निर्देशन में 9 शिविरों में 3,447 दिव्यांग व वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top