Connect with us

केदारनाथ विधायक ने जागतोली में मिनी स्टेडियम का किया शिलान्यास…

उत्तराखंड

केदारनाथ विधायक ने जागतोली में मिनी स्टेडियम का किया शिलान्यास…

केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल ने दशज्यूला क्षेत्र के जागतोली में 98.72 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मिनी स्टेडियम का शिलान्यास किया। इस स्टेडियम में 200 मीटर दौड़ के लिए छह लेन का ट्रैक, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और फुटबॉल कोर्ट के साथ-साथ शौचालय, स्टोर और दर्शकों के लिए बेंच बनाए जाएंगे।

इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज काण्डई दशज्यूला में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विधायक आशा नौटियाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जागतोली में मिनी स्टेडियम का निर्माण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा का परिणाम है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए कृतसंकल्पित है। दशज्यूला क्षेत्र मेरी प्राथमिकताओं में है, और यहां सड़क निर्माण, अनुसूचित जाति बस्तियों का विकास और अन्य वादों को पूरा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया वर्चुअल शुभारंभ…

“विधायक आशा नौटियाल ने विश्वास जताया कि यह मिनी स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा को निखारने और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का महत्वपूर्ण साधन बनेगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस स्टेडियम का उपयोग खेल प्रतिभाओं को निखारने में करें और क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन करें।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…

जागतोली दशज्यूला महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष जयवर्धन काण्डपाल और महासचिव कालिका काण्डपाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायक आशा नौटियाल का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि जागतोली का यह मैदान दशज्यूला क्षेत्र की सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों का केंद्र रहा है। यहां से कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित की है। अब इसे मिनी स्टेडियम में बदलने से क्षेत्र को एक नई पहचान मिलेगी।

इस कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुमन जमलोकी, मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन भट्ट, पीटीए अध्यक्ष बलदेव बर्त्वाल, ग्राम प्रशासक हेमा देवी काण्डपाल, मिशन शक्ति कार्डिनेटर दीपिका काण्डपाल और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन आशुतोष पुरोहित और पुष्कर सिंह राणा ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में हिमाद्रि आइस रिंक की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई…

इस अवसर पर विधायक ने दशज्यूला क्षेत्र के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया।यह मिनी स्टेडियम न केवल दशज्यूला क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए लाभदायक साबित होगा, बल्कि यह क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के लिए एक नया केंद्र बनेगा।

Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top