Connect with us

उत्तराखडं: संविदा खेल प्रशिक्षकों के मानदेय में वृद्धि, जियो जारी…

उत्तराखंड

उत्तराखडं: संविदा खेल प्रशिक्षकों के मानदेय में वृद्धि, जियो जारी…

उत्तराखडं के संविदा खेल प्रशिक्षकों के लिए खुशखबरी है। धामी सरकार ने संविदा खेल प्रशिक्षकों को बड़ी सौगात दी है। बताया जा रहा है कि इन संविदा खेल प्रशिक्षकों के मानदेय में वृद्धि की गई है। ये बढोतरी 45 हजार रुपये तक की गई है। इन संशोधित दरों को एक अक्टूबर से लागू किया जाएगा। जिसका जियो भी जारी किए गए है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड खेल विभाग में संविदा पर तैनात खेल प्रशिक्षक लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। शासन ने इनकी मांग पूरी करते हुए मानदेय को बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि मानदेय बढ़ोतरी का  विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने जियो जारी कर दिया है। जिसके तहत खेल प्रशिक्षकोंं की छह श्रेणियां तय की गई हैं। इन छह श्रेणियों में प्रशिक्षकों को 12 हजार से लेकर 45 हजार रुपये तक मानदेय दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका

जानें किस श्रेणी में कितना बढ़ा मानदेय

  1. अर्जुन/द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता खिलाड़ी/प्रशिक्षक, ओलंपिक/वर्ल्ड कप में प्रतिभाग कर चुके खिलाड़ी/प्रशिक्षक, एशियाई/कॉमनवेल्थ एफ्रो एशियाई/सैफ गेम्स में पदक विजेता और एनआईएस से नियमित कोर्स का प्रशिक्षण डिप्लोमाधारी खिलाड़ी/प्रशिक्षक को 45 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
  2. एशियाई/कॉमनवेल्थ एफ्रो एशियन/सैफ गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ी/प्रशिक्षक, ऐसे खिलाड़ी/प्रशिक्षक जिन्होंने एशियाई कॉमन वेल्थ और एफ्रो एशियन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया हो साथ ही एनआईएस से नियमित कोर्स का प्रशिक्षण डिप्लोमाधारी खिलाड़ी/प्रशिक्षक को 35 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
  3. ऐसे खिलाड़ी/प्रशिक्षक जिन्होंने एशियाई कॉमन वेल्थ एफ्रो एशियन/सैफ गेम्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया हो या फिर अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया हो, एनआईएस नियमित कोर्स का प्रशिक्षण डिप्लोमाधारी खिलाड़ी/प्रशिक्षक को 25 हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा।
  4. ऐसे खिलाड़ी/प्रशिक्षक जिन्होंने सीनियर नेशनल में पदक प्राप्त किया हो। उसको 20 हजार रुपए प्रतिमाह की सैलरी दी जाएगी।
  5. सिनियर वर्ग नेशनल में प्रतिभाग/अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में पदक पाने वाले/अखिल भारतीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले को 15 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
  6. अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में प्रतिभाग/ सीनियर नॉर्थ जोन में प्रतिभाग/जूनियर नेशनल में पदक/सब जूनियर में पदक/नेशनल स्कूल गेम्स में पदक/एनआईएस सर्टिफिकेट कोर्स/भारतीय सेवा में सर्विसेज/कमांड/अखिल भारतीय पुलिस गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ी/प्रशिक्षक को 12 हजार रुपए प्रतिमाह की सैलरी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री होंगे मुख्य अतिथि…

वहीं खेल मंत्री रेखा आर्या ने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि बेहतर खिलाड़ियों को तराशने के लिए खेल प्रशिक्षकों का मानदेय सम्मानजनक होना आवश्यक है। इस क्रम में सरकार ने यह आदेश जारी किया है। पूर्ण मानदेय प्राप्त करने के लिए इन्हें प्रतिदिन सात से आठ घंटे कार्य करना होगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top