Connect with us

‘टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप’ का शुभारम्भ, सीएम ने की खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा…

उत्तराखंड

‘टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप’ का शुभारम्भ, सीएम ने की खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा…

Uttarakhand News: टिहरी में एशियाई चैम्पियनशिप एवं ओलंपिक क्वालीफाइंग 2022-23 के अन्तर्गत ‘टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप’ का शुभारम्भ हो गया है। इस चैम्पियनशिप का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा की।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टिहरी झील में तीन दिन वॉटर स्‍पोर्ट्स का रोमांच दिखाई देगा। आज से इसका शुभारंभ हो गया है। 28 से 30 दिसंबर तक होने वाले इस आयोजन में एशियाई चैंपियनशिप एवं ओलंपिक क्वालीफाइंग 2020-23 का आयोजन होगा। 17 राज्यों के करीब 300 प्रतिभागी इसमें शामिल हो रहे हैं। जिसमें एक सौ महिलाएं और 200 पुरुष शामिल हैं। प्रतियोगिता में नौकायन और कयाकिंग शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा…

बताया जा रहा है कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने टिहरी झील के पास इंटरनेशनल स्तर के कायकिंग व केनोइंग प्रशिक्षण केंद्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि टीएचडीसी कायकिंग और कैनोइंग खेलों को अंगीकृत (अडॉप्ट) करेगी। साथ ही ऊर्जा मंत्रालय उत्तराखंड को हर संभव मदद देगा। टिहरी डैम टॉप से आवागमन का समय एक घंटे बढ़ाने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  दूर होगा जाम का झाम 11 नए स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा, 1082 वाहनों की क्षमता…

तो वहीं सीएम धामी ने भी खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा की। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नई खेल नीति से खिलाड़ी लाभान्वित होंगे। नौकरी में खेल कोटा निर्धारित किया जाएगा। टिहरी झील नया एडवेंचर डेस्टिनेशन बन रहा है। देहरादून से टिहरी के लिए सुरंग का सर्वे किया जा रहा है। जिससे आम जन को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top