Connect with us

माँ धारी देवी एवं भगवान श्री नागराजा देव डोली शोभायात्रा 2024 का शुभारंभ…

उत्तराखंड

माँ धारी देवी एवं भगवान श्री नागराजा देव डोली शोभायात्रा 2024 का शुभारंभ…

Uttarakhand News: हर साल होने वाली 10वीं मां धारी देवी व भगवान श्री नागराजा देवडोली शोभायात्रा का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में माँ धारी देवी एवं भगवान श्री नागराजा देव डोली शोभायात्रा 2024 का शुभारंभ किया है। बताया जा रहा है कि मां भगवती के अभिषेक पूजन के बाद उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के मंडाण जागरो के साथ देव डोली को रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के अधिकारियों को सख्त निर्देश -राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों पर करें सख्त कार्रवाई*

मिली जानकारी के अनुसार देवडोली शोभायात्रा का पहला पड़ाव हर्दावाला शिव मंदिर में होगा। इसके बाद शोभायात्रा डोईवाला शक्ति भवन मंदिर पर पहुंचेगी। जहां स्थानीय विधायक बृजभूषण गैरोला, स्थानीय लोग डोली का स्वागत करेंगे। इसके बाद देवडोली ऋषिकेश, हरिद्वार, लुधियाना, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली होते हुए उज्जैन पहुंचेगी। ‘जहां 14 फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर देव डोलीयों को स्नान करवाया जाएगा। 22 जनवरी को अयोध्या में प्रतिष्ठित होने जा रहे श्रीराम मंदिर के लिए भक्तों को प्रेरित करेंगे और युवाओं को इस यात्रा से जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लोकगायिका रिंकू राणा के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक…

वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देव डोलियों की परंपरा देवभूमि उत्तराखण्ड की संस्कृति का अभिन्न अंग होने के साथ ही हम सभी की अटूट आस्था और विश्वास का प्रतीक भी है। आध्यात्मिक महत्व से परिपूर्ण यह परंपरा हम सभी को ईश्वर से जोड़ने का अलौकिक माध्यम है।  इस अवसर पर उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद  मधु भट्ट भी उपस्थित थीं। आचार्य मधुसूदन जुयाल, राजदीप भट्ट एवं मनोज धस्माना आदि द्वारा मुख्यमंत्री को देव डोलियों की शोभायात्रा की जानकारी भी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  गांव-गांव पहुंच रही सरकार, कालसी-नागथात में आयोजित बहुउदेशीय शिविर
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top