Connect with us

राशनकार्ड धारकों के लिए धामी सरकार का अहम फैसला, अब इतने रुपए किलो मिलेगा आयोडाइज नमक…

उत्तराखंड

राशनकार्ड धारकों के लिए धामी सरकार का अहम फैसला, अब इतने रुपए किलो मिलेगा आयोडाइज नमक…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में धामी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए है। जिसमें राशनकार्ड धारकों के लिए भी अहम फैसला लिया गया है। धामी सरकार ने अब राशन कार्ड धारकों को गेंहू,चावल ,दाल के साथ नमक भी देगी। कैबिनेट में इसको मंजूरी दे दी गई है। आम व्यक्ति की मौलिक जरूरत को पूरा करते हुए नमक को भी न्यूनतम मूल्य 08 रूपये प्रति किलो की दर से एक गरीब व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  शीतकालीन पर्यटन को नई गति: बागेश्वर को प्रमुख टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की व्यापक कार्ययोजना

मिली जानकारी के अनुसार धामी कैबिनेट ने खाद्य विभाग के अंतर्गत अंत्योदय एवं बीपीएल कार्ड धारकों को 8 रुपये की दर से प्रतिमाह मिलेगा 1 किलो आयोडाइज नमक देने के फैसले को मंजूरी दे दी है।  खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि गरीबो को उनकी मौलिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए खाद्य विभाग गेंहू,चावल ,दाल दे रहा है उसके साथ माननीय मुख्यमंत्री धामी जी और पूरी कैबिनेट का धन्यवाद करती हूं कि जिन्होंने आम व्यक्ति की मौलिक जरूरत को पूरा करते हुए नमक को भी न्यूनतम मूल्य 08 रूपये प्रति किलो की दर से एक गरीब व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। चूंकि यह पूरी तरह से आयोडीन युक्त नमक होगा ऐसे में हम एनिमिया को मात देने में सफल होंगे।आज कैबिनेट द्वारा यह अहम निर्णय लेकर हमने उस धेय वाक्य को पूरा किया है कि “जो कहा वह किया”।

यह भी पढ़ें 👉  पूंजीगत निवेश विशेष सहायता योजना के तहत उत्तराखंड को 350 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत…

गौरतलब है कि कोरोना काल में राशन कार्ड धारकों को निश्शुल्क राशन वितरण किया जा रहा था।  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तथा नियमित राशन वितरण के तहत राशन वितरण हो रहा है। इस योजना को पांच साल तक बढ़ाया गया है।  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मई से नवंबर तक निश्शुल्क राशन वितरण करने का निर्णय लिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  वित्तीय प्रबंधन में उत्तराखण्ड को हिमालयी राज्यों में दूसरा स्थान…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top