Connect with us

नहीं थम रहा गुलदार का आतंक, 10 साल के मासूम को बनाया निवाला…

उत्तराखंड

नहीं थम रहा गुलदार का आतंक, 10 साल के मासूम को बनाया निवाला…

उत्तराखंड में गुलदार का आतंक थम नहीं रहा है। देहरादून से दर्दनाक खबर आ रही है। यहां गुलदार का आतंक थम नहीं रहा है। गुलदार ने एक दस साल के मासूम को शिकार बना लिया। जिसमें मासूम की मौत हो गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है। घटना के बाद मौके पर वन विभाग और पुलिस की टीमें गुलदार को पकड़ने के लिए कांबिंग में जुट गई है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मास्टर प्लान के निर्देश…

मिली जानकारी के अनुसार घटना किमाड़ी मार्ग पर गल्जवाड़ी गांव की है। बताया जा रहा है कि यहां रविवार करीब साढ़े आठ बजे एक मासूम शौच के लिए अपने घर से बाहर आया था। इसी बीच गुलदार बच्चें को उठाकर ले जाने लगा। बच्चों ने शोर मचाया तो मौके पर अन्य लोग पहुंचे और गुलदार की ओर भागे। गुलदार बच्चे को ज्यादा दूर नहीं ले जा सकता था कि लोगों ने बच्चे को गुलदार के जबड़ों से छुड़ा लिया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिससे मौके पर कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  रोड कटिंग के बाद सड़कों की गुणवत्ता पर सख्ती, सचिव लोनिवि ने किया देहरादून में निरीक्षण…

स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। बताया कि सूचना के बाद मौके पर कैंट थाना पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। बस्ती में बच्चे की मौत से कोहराम मच गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत है। पुलिस और वन विभाग की टीम गश्त में जुटी हैं। बच्चे के शव को ले जाने को ले  कर बस्तीवासियों ने देर रात जमकर हंगामा किया। पुलिस के साथ झड़प की भी सूचना है। बच्चे के शव को देर रात मोर्चरी में रखवाया गया। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा…

गौरतलब है कि करीब एक माह से संतला देवी, गलज्वाड़ी समेत आसपास के क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी की सूचना मिल रही थी। जिस पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम और मालसी वन रेंज की टीम लगातार गश्त कर रही थी, लेकिन गुलदार पकड़ में नहीं आया और अब ये घटना हो गई।

Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top