Connect with us

निराश्रित गौवंशीय पशुओं के लिए धामी सरकार का बड़ा कदम, बनेंगे गौसदन…

उत्तराखंड

निराश्रित गौवंशीय पशुओं के लिए धामी सरकार का बड़ा कदम, बनेंगे गौसदन…

उत्तराखंड में निराश्रित गौवंशीय पशुओं के लिए धामी सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। बताया जा रहा है कि मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में  गौसदनों के विस्तार एवं निर्माण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश में गौसदनों के विस्तार एवं निर्माण कार्यों को ससमय पूर्ण करने के लिए समयसीमा निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Gilda Joyce in geheimer Mission : EPUB PDF

अक्सर आपको कहीं ना कहीं निराश्रित या फिर पालतू गाय घूमते हुए नजर आती है। जिनकी वजह से सड़क में कई बार जाम की समस्या या फिर लोगों इनकी वजह से घायल हो जाते हैं। जिससे स्थानीय जनता काफी परेशान हो रही है इसके लिए उत्तराखंड सरकार अब गौसदनों के विस्तार एवं निर्माण पर कार्य करने जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Le guide de la secrétaire de A à Z - [E-Book, EPUB]

बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश को गौसदनों की दृष्टि से सैचुरेट करना है। उन्होंने प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों को शीघ्र से शीघ्र गौसदनों का विस्तारीकरण एवं स्थापना आदि कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौसदनों तक पशुओं को ले जाने के लिए हाइड्रोलिक वाहनों की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Maltwhisky | Digital gratis bøger online

मुख्य सचिव ने कहा कि जहां नए गौसदनों का निर्माण होना है उसके भूमि चिन्हांकन के कार्य सहित डीपीआर तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत की जाए तथा जिला योजना में भी गौसदनों के लिए बजट मद की व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम एवं निदेशक शहरी विकास  नितिन सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top