Connect with us

शुक्रवार का दिन रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी…

उत्तराखंड

शुक्रवार का दिन रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी…

उत्तराखंड में जहां सूखी ठंड पड़ रही है। शुक्रवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा तो वहीं मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में आगामी चार दिन तराई-भाबर क्षेत्र में कोहरा छाया रहेगा। साथ ही शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में ठंड और बढ़ सकती है। सूखी ठंड और कोहरे के चलते लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री आवास में शहद निष्कासन पहले चरण में 60 किलोग्राम शहद निकाला…

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक शीत दिवस होने के साथ ही सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। शीत दिवस होने के चलते दिन भर बादल छाने की वजह से अंधेरा जैसा माहौल रहा।  ऐसे में दिन का अधिकतम तापमान छह डिग्री कमी के साथ 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक शीत दिवस जैसी स्थिति रहने की संभावना जताई है।शनिवार को नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्र, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जनपद में घने कोहरे की संभावना जताई गई है। साथ ही आगामी दिनों के लिए देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान में 33 हजार शिकायतों का त्वरित समाधान…

बताया जा रहा है कि भले ही इस सीजन अभी तक बारिश या बर्फबारी नहीं हुई है, लेकिन मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।  शीतलहर के सितम से लगातार ठिठुरन बना हुआ है। हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में छह दिनों से सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। ऐसे में प्रचंड और कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं सर्दी के प्रकोप से अभी राहत मिलने की संभावना भी नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक ठंड के प्रभाव में अभी और वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top