Connect with us

पूर्व आईएएस अधिकारी रामविलास यादव को ईडी ने किया गिरफ्तार, इस मामले में जेल में है बंद…

उत्तराखंड

पूर्व आईएएस अधिकारी रामविलास यादव को ईडी ने किया गिरफ्तार, इस मामले में जेल में है बंद…

उत्तराखंड में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज उत्तराखंड के रिटायर्ड आईएएस राम विलास यादव को गिरफ्तार किया है। राम बिलास यादव इन दिनों आय से अधिक संपत्ति मामले में देहरादून जेल में बंद है। ईडी ने जेल में जाकर फॉर्मल अरेस्टिंग दिखाई है और इसके लिए ईडी कोर्ट मेंं अपील भी कर चुकी है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी रामविलास यादव की मुश्किले बढ़ती जा रही है। आज ईडी ने यादव पर PMLA (मनी लांड्रिंग एक्ट) के तहत कार्रवाई की है। उन्हें जेल में जाकर ईडी ने फॉर्मल अरेस्टिंग की है। बताया जा रहा है कि कोर्ट से वारंट जारी होने पर राम विलास यादव को ईडी पूछताछ के लिए हिरासत में जल्द ले सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Daniel Halber Mensch : E-book

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड कैडर में आए यादव पर अपनी आय से लगभग 550 गुना अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। यूपी सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उत्तराखंड सरकार से सिफारिश की थी। इसके बाद अप्रैल 2022 में उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जमा करने का मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उत्तराखंड विजिलेंस ने राम विलास यादव की संपत्ति का करीब 2500 पेज का ब्यौरा कोर्ट में पेश किया था।

यह भी पढ़ें 👉  Below the Stairs: Tales from the Cellar - Free Reads

गौरतलब है कि विजिलेंस ने अपनी रिपोर्ट सरकार को भेजी थी। यह अनुमान लगाया गया था कि रामविलास यादव के पास आय के ज्ञात स्रोतों की तुलना में 547 प्रतिशत अधिक संपत्ति है। मुकदमे के बाद विजिलेंस ने लखनऊ, गाजीपुर और देहरादून में उनके आवासों पर छापेमारी की। यहां से महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त हुए। इसके बाद रामविलास यादव हाईकोर्ट पहुंचे, लेकिन वहां भी उन्हें राहत नहीं मिली।

यह भी पढ़ें 👉  Jiskra Věčného plamene : (EPUB, E-Book)
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top