Connect with us

उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु चुनाव आयुक्त, इन्हें भी मिली बड़ी जिम्मेदारी…

उत्तराखंड

उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु चुनाव आयुक्त, इन्हें भी मिली बड़ी जिम्मेदारी…

उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है कि उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु चुनाव आयुक्त बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बने पैनल ने पूर्व आईएएस डॉ. एस.एस. संधु और ज्ञानेश कुमार को चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…

मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति ने निर्वाचन आयोग में दो आयुक्तों के खाली पदों पर भर्ती के लिए दो नामों पर मुहर लगा दी। समिति ने ज्ञानेश कुमार गुप्ता और सुखबीर सिंह संधू को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है। ये दोनों रिटायर्ड आईएस हैं। दोनों अलग-अलग समय में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से रिटायर्ड हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  यूपीईएस के आसपास तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई…

गौरतलब है कि अरुण गोयल के चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा देने और अनूप चंद्र पांडे की सेवानिवृत्ति के बाद चुनाव आयोग में दो चुनाव आयुक्तों के पद खाली थे। ज्ञानेश कुमार और सुखविंदर संधू को चुनाव आयोग का आयुक्त चुना गया है। यह दावा नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने किया है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शामिल थे। हालांकि आधिकारिक ऐलान शाम तक किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि के मूल्यों की रक्षा सर्वोपरि: मुख्यमंत्री धामी…
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top