Connect with us

बागेश्वर उपचुनाव के लिए मतदाताओं में उत्साह, तीन बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान…

उत्तराखंड

बागेश्वर उपचुनाव के लिए मतदाताओं में उत्साह, तीन बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान…

उत्तराखंड में आज बागेश्वर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। पांच प्रत्याशियों की किस्मत के लिए वोटिंग जारी है। उपचुनाव में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदाता लगातार बूथ पर पहुंच रहे हैं। उपचुनाव में लोग बढ़ चढ़कर भागीदारी ले रहे हैं। वहीं मतदान अभी जारी है। दोपहर तीन बजे तक 45.50% मतदान हो चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार मतदान के लिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी उत्साह दिख रहा है। वोटिंग के नतीजे आठ सितंबर को आएंगे। पोलिंग बूथों पर मतदान के लिए मतदाताओं की कतारें लगी हुई हैं। डंगोली बूथ पर 95 वर्षीय बुजुर्ग बिरमा देवी को कुर्सी पर बैठाकर लोग मतदान केंद्र तक लाए। वहीं पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं में भी उत्सा दिखा।

यह भी पढ़ें 👉  Tigana - Book Review

बताया जा रहा है कि बागेश्वर उपचुनाव में मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र को तीन जोन, 28 सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 172 मतदान केंद्र और 188 मतदेय स्थलों पर मतदान शांतिपूर्वक चल रहा। शुरुआती दो घंटे में 10 प्रतिशत मतदान हुआ तो वहीं  सुबह 11 बजे तक  22.94% मतदान हुआ। दोपहर तीन बजे तक 45.50% मतदान हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  Catwoman, Volume 3: Death of the Family - eBook (EPUB, PDF)

गौरतलब है कि भाजपा से स्वर्गीय चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास, कांग्रेस से बसंत कुमार, समाजवादी पार्टी से भगवती प्रसाद, उत्तराखंड क्रांति दल से अर्जन कुमार देव और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से भगवत कोहली चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने मंडलसेरा बूथ पर अपनी पत्नी रितु बसंत के साथ मतदान किया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने भी सैनिक कल्याण कार्यालय स्थित बूथ पर वोट डाला।

यह भी पढ़ें 👉  Das Gesetz der Resonanz | Buch
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top