Connect with us

प्रदेश में आज दो जिलों में भूकंप के झटके महसूस, जानें तीव्रता…

उत्तराखंड

प्रदेश में आज दो जिलों में भूकंप के झटके महसूस, जानें तीव्रता…

Earthquake: उत्तराखंड में एक बार फिर से धरती डोली है। प्रदेश के  जिलों में आज सुबह-सुबह भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता कम होने के चलते नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन लगातार आ रहे भूकंप से लोगों में दहशत का माहौल है। हाल ही में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार भूकंप आने से क्षेत्रवासी परेशान है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज दो जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। चमोली में सुबह पौने छह बजे के करीब भूकंप आया। जिसकी तीव्रता 2.6 आंकी गई। इसकी गहराई 22 किलोमीटर बताई गई है। वहीं पिथौरागढ़ में भी तड़के 3.18 बजे भूकंप आया। पिथौरागढ़ में भूंकप की तीव्रता 2.9 थी। यहां भूकंप की गहराई 20 किलोमीटर थी। हालांकि भूकंप से जानमाल के नुकसान का कोई समाचार नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

वहीं दूसरी ओर  अफगानिस्तान में भी आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर भूकंप के झटके लगे। भूकंप की गइराई 173 किलोमीटर नीचे थी। मगर बताया जा रहा है कि भूकंप का यह झटका इतना जोरदार था कि लोगों को अच्छे से महसूस हुआ और वे घरों से बाहर भागते दिखे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला शुरू, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित…

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 25 अप्रैल 2015 को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। तब भूकंप के कारण कई इमारतों को नुकसान पहुंचा था। हालांकि भूकंप का केंद्र नेपाल था, जहां बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ था। वहीं 1991 में उत्तराखंड के उत्तरकाशी (में भूकंप बेहद भयानक था। यह 6.8 तीव्रता का भूकंप था, जिसमें करीब दो हजार लोगों की मौत का आकलन था।   साल 1999 में चमोली में 7 की तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 103 लोगों की मौत हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top