Connect with us

धनौल्टी सहित कई जगह बर्फबारी से पर्यटकों के खिले चेहरे, औली ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर…

उत्तराखंड

धनौल्टी सहित कई जगह बर्फबारी से पर्यटकों के खिले चेहरे, औली ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर…

Weather Update: उत्तराखडं में जहां नए साल के जश्न की तैयारी है। वहीं इस जश्न के बीच बर्फबारी की खबरे है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटिक साबित हुई है। धनौल्टी सहित कई जगह बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे है। बताया जा रहा है कि औली, केदारनाथ (snowfall in auli kedarnath), तुगंनाथ, मिनी स्वीटजरलैंड चोपता और दुगलबिट्टा में भी बर्फ गिरनी शुरू हो गई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 29 व 30 दिसम्बर को एक पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तराखंड में देखने को मिल रहा है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी देखने को मिली। तो वहीं अन्य जनपदों में भी हल्की बारिश होती रही। बृहस्पतिवार को पहाड़ में दिनभर मौसम खराब रहा और केदारनाथ में एक घंटे तक हल्की बर्फबारी हुई। धनोल्टी में बर्फ की फुहारें गिरीं जबकि टिहरी और रुद्रप्रयाग में बूंदाबांदी हुई। बारिश और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव और हीटर का सहारा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  The Last Shadow | Read Epub

वहीं बताया जा रहा है कि देर रात हुई जोरदार बर्फबारी के बाद औली का नजारा बेहद ही शानदार (Beautiful view of Auli after snowfall) हो गया है। यहां चारों ओर बर्फ की सफेद चादर लिपटी हुई है। केदारनाथ में भी लंबे इंतजार के बाद केदारनगरी ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। धाम में हुई बर्फबारी के बाद द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्य भी रूक गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Corrigé des exercices : Expression et Style | (EPUB)

बताया जा रहा है कि धाम में एक इंच से अधिक तक बर्फ गिरी है। इसके अलावा मिनी स्वीटजरलैंड चोपता, दुगलबिटटा में भी बर्फ गिरनी शुरू हो गई है। इस सीजन की पहली बर्फ गिरने के बाद जहां पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। बर्फबारी के बाद पर्यटकों के चेहरे खिल गये है।

यह भी पढ़ें 👉  Contentious Marriages, Eloping Couples: Gender, Caste, and Patriarchy in Northern India : (E-Book PDF)
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top