Connect with us

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) का ड्राफ्ट तैयार,सीएम धामी ने कही ये बात…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) का ड्राफ्ट तैयार,सीएम धामी ने कही ये बात…

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) का ड्राफ्ट तैयार हो गया है। यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। अगर यूसीसी कानून बनता है तो अल्पसंख्यकों के पर्सनल लॉ पर लगाम लगेगी और सिविल मामलों में भी सभी को एक कानून मानना पड़ेगा। सीएम धामी ने इस ड्राफ्ट के तैयार होने की बधाई दी है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। दिल्ली में ड्राफ्ट कमेटी ने इसके लिए प्रैस कॉन्फ्रेस आयोजित की थी। जिसमें ड्राफ्ट के बारे में जानकारी दी गई अब जल्द ही उत्तराखंड सरकार को रिपोर्ट फाइल कर दी जाएगी। उत्तराखंड के लिहाज से यूनिफॉर्म सिविल कोड को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि कमेटी ने ड्राफ्ट को तैयार करने पहले कमेटी ने 20 हजार लोगों से बात की थी, वहीं कमेटी को 2.30 लाख लोगों के सुझाव भी मिले।

यह भी पढ़ें 👉  100 ANIMALS THAT CAN F*CKING END YOU : Reading

बताया जा रहा है कि इस ड्राफ्ट में महिलाओं को समान अधिकार देने पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सहित किसी भी धर्म से ताल्लुक रखने वाली महिलाओं को परिवार और माता पिता की संपत्ति में समान अधिकार मिलेगा। उत्तराखंड में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता के तहत किसी भी पुरुष और महिला को बहुविवाह करने की अनुमति नहीं होगी।

यह भी पढ़ें 👉  सहकारिता से शहरी ग्रामीण एकता” की थीम पर देहरादून में 9 दिवसीय भव्य सहकारिता मेला

यूसीसी में लिव इन रिलेशनशिप के रजिस्ट्रेशन के प्रावधान पर भी इसमें विचार किया गया है। उत्तराखंड में लिव-इन रिश्तों में आए विवादों के बाद इसके रजिस्ट्रेशन पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही एक अहम प्रस्ताव रखा गया है कि परिवार की बहू और दामाद को भी अपने ऊपर निर्भर बुजुर्गों की देखभाल का जिम्मेदार माना जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  The Rosa Luxemburg Reader - Online Books

वहीं सीएम धामी ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार होने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ‘ प्रदेशवासियों से किए गए वादे के अनुरूप आज 30 जून को समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने हेतु बनाई गई समिति ने अपना कार्य पूरा कर लिया है। जल्द ही देवभूमि उत्तराखण्ड में #UniformCivilCode लागू किया जाएगा।’

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top