Connect with us

टिहरी में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर डीएम ने झंडा लगाकर व्यक्त किया सम्मान…

उत्तराखंड

टिहरी में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर डीएम ने झंडा लगाकर व्यक्त किया सम्मान…

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर आज जिला कलेक्ट्रेट टिहरी गढ़वाल में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (से.नि.) जी.एस. चन्द द्वारा एक-दूसरे को प्रतीक सशस्त्र सेना झंडा लगाकर सेना के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। जिलाधिकारी द्वारा इस अवसर पर समस्त जनपदवासियों को शुभकामनाएं दी गई तथा आग्रह किया गया कि सशस्त्र झंडा दिवस के अवसर पर झंडा अवश्य चस्पा करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस भारत के तीनों शाखाओं के सैनिकों (जल, थल, वायु) के सम्मान के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने पत्र के माध्यम से समस्त विभागीय अधिकारियों से कहा कि हम सबका परम कर्त्तव्य है कि सशस्त्र सेनाओं के बहादूर जवानों की शहादत को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए समर्पित भावना से उनके परिवार के कल्याण के लिए झण्डा दिवस सहयोग राशि जमा करें। कहा कि अपने-अपने कार्यालयों में झंडा दिवस के अवसर पर झंडा चस्पा करना सुनिश्चित करें तथा अन्य कार्मिकों से भी झंडा चस्पा करवाएं।

यह भी पढ़ें 👉  रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में माता की चौकी में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस शहीदों और देश की रक्षा के लिए जान गंवाने वाले जवानों के सम्मान में मनाया जाता है। सभी देशवासी इस दिन शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हैं। हमारे देश के सैनिक हमारे देश की बड़ी संपत्ति हैं, जिन्होंने हमारे देश को हर एक तरह की परिस्थिति में संभाले रखा है। उन्होंने बताया कि आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार को कार्यालय में जाकर झण्डा लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वित्तीय प्रबंधन में उत्तराखण्ड को हिमालयी राज्यों में दूसरा स्थान…

बताया कि जिला कलेक्ट्रट सहित जनपद के समस्त कार्यालयों में संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा झण्डा लगाकर सशस्त्र सेनाओं के बहादूर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए समर्पित भावना से झण्डा दिवस सहयोग राशि जमा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश करने विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी…

झंडे की दान राशि एकत्रित कर सैनिक कल्याण में जमा करवाया जाएगा, जिसे शहीदों के आश्रितों को यह राशि पहुंचाई जा सकेगी। जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर केप्टन डी.एस. बागरी, एडीआईओ भजनी भण्डारी, वैयक्तिक अधिकारी चन्दन शाह, ईडीएम हरेन्द्र शर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा मौजूद रहकर सेना झण्डा लगाया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top