Connect with us

अयोध्या के लिए उत्तराखंड से सीधे बस सेवा, जल्द मिल सकती है वंदे भारत और हवाई सेवा की सौगात…

उत्तराखंड

अयोध्या के लिए उत्तराखंड से सीधे बस सेवा, जल्द मिल सकती है वंदे भारत और हवाई सेवा की सौगात…

अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला अपने नए मंदिर में विराजने जा रहे हैं। लाखों लोग इस पल के साक्षी बनना चाहते है। ऐसे में उत्तराखंड में भी जोरो शोरो पर तैयारियां चल रही है। इसके लिए अब उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी से अयोध्या तक सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। तो वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से देहरादून से अयोध्या के लिए विमान सेवा प्रारम्भ करने का अनुरोध किया है। तो वहीं वंदे भारत ट्रेन का संचालन भी अयोध्या तक करने के लिए रेल मंत्री से अनुरोध किया है। आइए जानते है किराया और डिटेल्स..

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन के लिए 289.98 करोड़ की व्यवस्था…

मिली जानकारी के अनुसार काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी से अयोध्या तक सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार रात से यह सेवा शुरू हो गई है। हल्द्वानी से अभी तक सिर्फ लखनऊ के लिए ही बस सेवा संचालित थी। मगर 22 जनवरी को नए मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने से अयोध्या का महत्व कई गुना बढ़ गया है। हर कोई अयोध्या जाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में अब रोडवेज ने भी अपने कदम बढ़ा लिए हैं। काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी-अयोध्या बस सेवा को हरी झंडी दे दी है। बताया जा रहा है कि ये बस रात 8.30 बजे हल्द्वानी से रवाना होगी और बरेली, लखनऊ, फैजाबाद होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से शाम 3:30 बजे हल्द्वानी के लिए रवाना होगी। 532 किलोमीटर की दूरी के लिए 745 रुपये किराया तय किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक – मुख्यमंत्री

वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध किया है कि देहरादून से लखनऊ तक प्रस्तावित वंदे भारत रेल सेवा का विस्तार अयोध्या तक किया जाए। इस संबंध में केन्द्रीय रेल मंत्री को भेजे गए पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि राम जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की मूर्ति विराजमान होंगी, जिससे देवभूमि उत्तराखण्ड में आए देशभर के तीर्थ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का आवागमन अयोध्या में भी अत्यधिक रहेगा।

बताया जा रहा है कि सीएम धामी ने केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री को प्रेषित पत्र में कहा है कि उत्तराखण्ड देवभूमि होने के कारण देशभर के तीर्थ यात्रियों का यहां आना जाना लगा रहता है, इसलिए देहरादून से अयोध्या तक श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु हवाई सेवा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि देवभूमि के श्रद्धालु एवं देशभर के तीर्थ यात्रियों को आवागमन हेतु देहरादून से अयोध्या हेतु सीधे कोई हवाई सेवा उपलब्ध नहीं है, जिससे देवभूमि उत्तराखण्ड में आने वाले श्रद्धालुओं को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या जाने में अत्यधिक कठिनाई होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की कठिनाईयों के समाधान हेतु प्रतिदिन एक हवाई सेवा देहरादून से अयोध्या तक संचालित किया जाना नितांत आवश्यक है, इससे देश व प्रदेश के यात्रियों को सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से लिया आशीर्वाद…
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top