Connect with us

धामी सरकार ने दी लाखों कर्मियों को बड़ी सौगात, अब इतनी आएगी सैलरी…

उत्तराखंड

धामी सरकार ने दी लाखों कर्मियों को बड़ी सौगात, अब इतनी आएगी सैलरी…

उत्तराखंड में धामी सरकार ने लाखों कर्मियों को बड़ी सौगात दी है। बताया जा रहा है कि सभी निगम, निकायों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया गया है। इन कर्मियों को अब चार प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ सैलरी मिलेगी। ये लाभ करीब साढ़े तीन लाख निगम कर्मचारियों को मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट…

जारी आदेश में लिखा है कि 13 जनवरी, 2024 द्वारा राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं तथा शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों तथा यू०जी०सी० वेतनमानों में कार्यरत ‘पदधारकों, जिन्हें सातवां पुनरीक्षित वेतनमान अनुमन्य किया गया है, को पूर्व निर्धारित शर्ती एवं प्रतिबन्धो के अधीन दिनाक 01.07.2023 से मूल वेतन में अनुमन्य मंहगाई भत्ते की वर्तमान दर 42% को बढ़ाकर 46% प्रतिमाह किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी…

बताया जा रहा है कि अब तीन लाख कर्मियों को एक जुलाई 2023 से चार प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अनुमन्य किया गया था। लेकिन निगम, निकाय कर्मचारी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। सचिव औद्योगिक विकास विभाग विनय शंकर पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। निगमों को निर्देश दिए गए हैं, वह अपनी वित्तीय स्थितियों का आकलन करने के बाद महंगाई भत्ते पर कार्रवाई करें।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन और साहसिक खेलों का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री धामी
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top