Connect with us

देहरादूनः जूते चप्पल व गारमेंट्स की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान…

उत्तराखंड

देहरादूनः जूते चप्पल व गारमेंट्स की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान…

देहरादून से भीषण अग्निकांड की खबर आ रही है। यहां सहसपुर बाजार में एक जूते चप्पल व गारमेंट्स की दुकान में आग लग गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। वहीं सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मकक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पर तब तक सब कुछ जलकर खाक हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सहसपुर बाजार में राजेंद्र पाल की शिव फुटवियर एंड गारमेंट्स नाम से किराए की दुकान है। दुकान संचालक का परिवार दुकान के पीछे ही रहता है। शुक्रवार सुबह दुकान से अचानक धुआं उठने लगा। राजेंद्र पाल बाहर आए तो दुकान में आग लगी थी।दुकान संचालक ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर आकर आग को बुझाना शुरू किया। दमकल कर्मियों ने तीन दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में 170 शिकायतें, डीएम सविन बंसल ने कई मामलों का मौके पर किया समाधान…

बताया जा रहा है कि आग की लपटे दूर तक देखी जा रही थी। दमकल कर्मियों की एक टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया था। दूसरी टीम ने दुकान के ऊपर कमरों में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। करीब 45 मिनट के बाद कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड का कारण  प्रथम दृष्टया में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में बनेगा मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस और कम्यूनिटी हॉल; ₹14.24 करोड़ मंजूर…

 

Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top