Connect with us

देहरादूनः डिप्टी एसपी की पत्नी का बेरहमी से हत्या, बेटे पर आरोप…

उत्तराखंड

देहरादूनः डिप्टी एसपी की पत्नी का बेरहमी से हत्या, बेटे पर आरोप…

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां पॉश जजेज कॉलोनी के पास डिप्टी एसपी की पत्नी का बेरहमी से हत्या की गई है। हत्या का आरोप महिला के बेटे पर है।  सीओ के बेटे ने ही अपनी मां को लोहे की रॉड से वार कर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Digital Minimalism: Choosing a Focused Life in a Noisy World | eBooks (PDF)

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक डालनवाला के बलबीर रोड स्थित जजेज कॉलोनी की भागीरथी एनक्लेव में उत्तरप्रदेश पुलिस के सीओ मलखान सिंह का घर है। सीओ मलखान सिंह इस वक्त मुरादाबाद में तैनात हैं। यहां उनकी पत्नी बबीता (55) और बेटा रहता था। सुबह सीओ ने पत्नी को फोन किया तो फोन नहीं उठा। उन्होंने पड़ोसियों को फोन किया तो वह भी घर पर कुछ नहीं देख पाए। इसके बाद मलखान सिंह खुद घर पहुंचे तो दरवाजा बंद था। उन्होंने दरवाजा खुलवाया तो उनके बेटे आदित्य ने दरवाजा खोला। देखा कि बाहर वाले बेडरूम में पत्नी बबीता की खून से लथपथ लाश पड़ी है। आदित्य ने भी हाथ की नाश काटी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  Shirley Smith: An Examined Life : Free Reads

बताया जा रहा है कि आदित्य ने धारदार संभल से अपनी मां की हत्या की है। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने पर आरोपी आदित्य ने उनसे कहा था कि, ‘मैंने अच्छा नहीं किया, मां ही खिलाती थी खाना’। आरोपी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था, वो बीच में ही पढ़ाई छोड़कर घर आ गया था। वह कुछ समय से दिमागी रूप से परेशान चल रहा था। वहींपुलिस ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वह अब बेटे से हत्या की वजह जानने में जुटी हुई है। वहीं, पत्नी की हत्या के बाद से मलखान सिंह सदमे में है। उन्हें सबसे बड़ा धक्का इस बात का लगा है कि उनके बेटे ने ही मां की निर्मम तरीके से हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  Being a Character: Psychoanalysis and Self Experience | Epubs
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top