Connect with us

‘सीआईडी’ में फ्रेड्रिक्स का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन, फैंस का टूटा दिल…

उत्तराखंड

‘सीआईडी’ में फ्रेड्रिक्स का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन, फैंस का टूटा दिल…

फेमस क्राइम शो ‘सीआईडी’ में फ्रेड्रिक्स का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि जिंदगी और मौत से जूझ रहे एक्टर ने मुंबई के तुंगा अस्पताल में अंतिम सांस ली। एक्टर की मौत से उनके तमाम चाहनेवालों को गहरा सदमा लगा है।  उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है। 57 साल की कम उम्र में दिनेश के यूं चले जाने से उनके फैंस का दिल टूट गया है। एक्टर का परिवार और करीबी दोस्त भी दिनेश को नम आंखों से याद कर रहे है और एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने अजमेर में अखिल भारतीय उत्तराखंड धर्मशाला – तीर्थराज पुष्कर के द्वितीय तल का लोकार्पण किया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार CID में इंस्पेक्टर फ्रेडिक्स का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस की हालत गंभीर थी और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। वह लीवर डैमेज की समस्या से जूझ रहे थे। उन्हें पॉपुलर टीवी शो CID से बड़ी पहचान मिली थी। इस शो में वो इंस्पेक्टर फ्रेडिक्स के रोल में दिखे थे। उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। लेकिन CID के बाद दिनेश स्क्रीन से अचानक गायब हो गए थे। उनको लेकर ऐसी खबरें थीं कि एक्टिंग छोड़कर वो मराठी फिल्मों के लिए स्क्रिप्टस लिखने लगे थे। दिनेश के चाहनेवाले उन्हें फिर से स्क्रीन पर कमाल दिखाते देखना चाहते थे। लेकिन अफसोस इससे पहले ही दिनेश ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Krieg Ohne Hass: Afrikanische Memoiren | Zusammenfassung PDF

हालांकि इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि एक्टर को दिल का दौरा पड़ा है जिसे दयानंद शेट्टी ने खारिज कर दिया था और बताया कि उनका लिवर डैमेज था। उनके करीबी दोस्त दयानंद शेट्टी ने ‘ईटाइम्स’ से बात की और बताया, ‘हां, यह सच है कि वह अब नहीं रहे। यह लगभग 12:08 बजे हुआ। मैं अभी उनके घर पर हूं। उनका अंतिम संस्कार आज होगा। सीआईडी के लगभग सभी लोग अभी यहां मौजूद हैं।’

यह भी पढ़ें 👉  A Sombra do Gavião - Download de Livros com Um Clique
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top